Faridabad News: गौंछी मोड़ पर दुकान का शटर खोलते समय करंट लगने से 23 साल के युवक की मौत

फरीदाबाद के गौंछी मोड़ पर हादसा: दुकान का शटर खोलते समय 23 वर्षीय इरशाद को लगा जोरदार करंट, मौके पर ही हुई मौत। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भेजा।

फरीदाबाद : फरीदाबाद के गौंछी मोड स्थित दुकान खोलते का शटर खोलते हुए करंट लगने से 23 साल के युवक की मौत हो गई। युवक करीब 3 साल से यहां पर रेंट पर लेकर बीफ बेचने का काम करता था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सराय ख्वाजा का रहने वाला मृतक इरशाद (23) साल गौंछी मौड पर चिकन की दुकान चलाता था। रविवार की सुबह वह दुकान खोल रहा था लेकिन शटर में बिजली का करंट आ रहा था। जैसे ही उसने शटर को उठाने के लिए पकड़ा तो उसको उसको करंट लग गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

परिजनों को मुताबिक परिवार के लोगों को इसकी सूचना पड़ोस के दुकानदारों ने कॉल के माध्यम से दी। बताया गया है कि अभी इरशाद की शादी नहीं हुई थी। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी नरेन्द्र  ने बताया कि मृतक के हाथ पर जलने का निशान मिला है। जिससे ऐसा लग रहा है कि बिजली का करंट लगने से मौत हुई है। बाकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.