आर॰डबल्यू॰ए॰ अपने-अपने सेक्टरों में स्व-गणना प्रक्रिया जनजागरूकता अभियान चलाएं : इन्दु प्रकाश सिंह

इंदु प्रकाश सिंह ने जनगणना 2027 की स्व-गणना प्रक्रिया के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा जनगणना को अधिक सरल, पारदर्शी एवं तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा प्रारंभ की गई है।

न्यूज़ डेस्क उत्तर प्रदेश। नोएडा। राजेश शर्मा।
आज सेक्टर-52 स्थित फ़ोनरवा कार्यालय में जनगणना 2027 के अंतर्गत स्व-गणना प्रक्रिया को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में भरसाधन अधिकारी (जनगणना 2027) श्री इंदु प्रकाश सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में फ़ोनरवा अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ विभिन्न आर॰डबल्यू॰ए॰ के प्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया।


श्री इंदु प्रकाश सिंह द्वारा उपस्थित सभी पदाधिकारियों को जनगणना 2027 की स्व-गणना प्रक्रिया के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा जनगणना को अधिक सरल, पारदर्शी एवं तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा प्रारंभ की गई है। इसके माध्यम से नागरिक स्वयं अपने परिवार एवं आवास से संबंधित विवरण ऑनलाइन भर सकते हैं।

उन्होंने सभी आर॰डबल्यू॰ए॰ पदाधिकारियों से अनुरोध किया कि वे अपने-अपने सेक्टरों में जनजागरूकता अभियान चलाकर प्रत्येक घर तक इस जानकारी को पहुँचाएं तथा अधिक से अधिक लोगों को स्व-गणना प्रक्रिया पूर्ण कराने हेतु प्रेरित करें। कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि जनगणना के सही एवं समयबद्ध आंकड़े देश की विकास योजनाओं एवं जनहितकारी नीतियों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

पुनः सूचित किया जाता है कि नोएडा क्षेत्र के अंतर्गत जनगणना 2027 हेतु स्व-गणना की प्रक्रिया वर्तमान में प्रगतिरत है। सभी निवासी www.se.census.gov.in पर जाकर ऑनलाइन स्व-गणना की प्रक्रिया सरलता से पूर्ण कर सकते हैं।
इस मौक़े पर महासचिव के के जैन, देवेंद्र चौहान अशोक मिश्रा विनोद शर्मा , दिनेश भाटी, जी एस सचदेवा अनिल त्यागी अशोक शर्मा देवेंद्र यादव, कौशिन्दर यादव अनिता सिंह दीपक शर्मा, रमेश यादव, चंदन कुमार, भूषण शर्मा उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.