Haryana Politics: हुड्डा का स्पीकर को जवाब- ‘पार्किंग में बैठना पैरेलल सेशन नहीं’, नोटिस पर दी सफाई

हरियाणा विधानसभा के समानांतर सत्र चलाने के नोटिस पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा का जवाब। हुड्डा ने कहा- पार्किंग में अपनी बात रखना लोकतंत्र का हिस्सा है, कोई असंवैधानिक काम नहीं किया।

चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा के विशेष सत्र के बहिष्कार के बाद सदन के बाहर समानांतर सत्र चलाने के मामले में विधानसभा अध्यक्ष की ओर से जारी नोटिस पर नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपना जवाब भेज दिया है। हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने कोई समानांतर सत्र नहीं चलाया था, बल्कि विधानसभा परिसर की पार्किंग में बैठकर विधायकों ने अपनी बात रखी थी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात रखना हर जनप्रतिनिधि का अधिकार है।

27 अप्रैल को नारी वंदन विषय पर बुलाए गए हरियाणा विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र का कांग्रेस ने बहिष्कार किया था। इसके बाद कांग्रेस विधायकों ने सदन के बाहर बैठक कर सरकार के खिलाफ अपनी राय रखी थी, जिस पर विधानसभा अध्यक्ष की ओर से नोटिस जारी किया गया था।

हुड्डा ने कहा कि इस तरह के समानांतर सत्र पहले भी होते रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिस स्थान पर विधायक बैठे थे, वह पार्किंग क्षेत्र हरियाणा और पंजाब दोनों के अधिकार क्षेत्र में आता है। नोटिस में नारी वंदन विशेष सत्र को असंवैधानिक बताए जाने संबंधी टिप्पणी पर भी सवाल पूछा गया था।

हुड्डा ने कहा कि जवाब में स्पष्ट किया गया है कि संबंधित व कानून पहले ही पारित हो चुका है, इसलिए उस विषय पर विशेष सत्र बुलाने का कोई औचित्य नहीं था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ओर से कोई असंवैधानिक कार्य नहीं किया गया। बताया कि 15 मई को चंडीगढ़ आने पर वह इस पूरे मामले पर विस्तार से जानकारी देंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.