Haryana Census 2027: हरियाणा में जनगणना शुरू; बैंक और निजी जानकारी मांगने वालों से रहें सावधान
हरियाणा में घर-घर जाकर जनगणना का कार्य शुरू। विभाग की चेतावनी- प्रगणकों को बैंक खाता, ओटीपी या निजी आईडी की जानकारी न दें। जानें क्या हैं नियम और हेल्पलाइन नंबर।
चंडीगढ़: हरियाणा में जनगणना का कार्य एक मई से शुरू हो चुका है। इस बीच जनगणना विभाग ने लोगों को सतर्क करते हुए कहा है कि वे बैंक खाते से संबंधित कोई भी जानकारी साझा न करें। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जनगणना कर्मी आधार, पैन, बैंक खाता विवरण या किसी भी प्रकार के ओटीपी की जानकारी नहीं पूछेंगे। लोग जानकारी देने से पहले संबंधित अधिकारी का पहचान पत्र अवश्य जांच लें।
विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे गणना कर्मियों का सहयोग करें और सही व नवीनतम जानकारी उपलब्ध कराएं। विभाग के अनुसार स्व-गणना चरण के बाद अब प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर सर्वे किया जा रहा है जो 30 मई तक पूरा किया जाएगा।
प्रवक्ता ने बताया कि जनगणना अधिकारियों को जानकारी देने से मना करना या उनके साथ असहयोग करना जनगणना अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है। जनगणना-2027 से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए नागरिक राष्ट्रीय टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1855 पर संपर्क कर सकते हैं। इस हेल्पलाइन के माध्यम से गृह पंजीकरण और आवास जनगणना से जुड़े सवालों के जवाब अपनी भाषा में प्राप्त किए जा सकते हैं।
पूरी तरह गोपनीय रखी जाएंगी और इन्हें किसी भी व्यक्ति या संस्था के साथ साझा नहीं किया जाएगा। प्रगणक भवन नंबर, मकान नंबर, फर्श, दीवार और छत में इस्तेमाल सामग्री जैसे 33 सवाल पूछेंगे।