Kaithal News: कैथल में सोते समय छात्र को कोबरा ने डसा; 17 वर्षीय प्रिंस की मौत

कैथल के गांव ग्योंग में सोते समय 12वीं के छात्र को काले कोबरा ने डसा। इलाज के दौरान छात्र की मौत। स्नेकमैन सतीश फफड़ाना ने घर से पकड़ा अढ़ाई फीट लंबा सांप।

कैथल : गांव ग्योंग में एक लड़के को सोते समय काले रंग के कोबरा सांप ने डस लिया। कुछ देर बाद लड़के को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। परिवार के लोग उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान गांव ग्योंग निवासी प्रिंस (17) के रूप में हुई। वह 12वीं कक्षा का छात्र था। उसके पिता शीशपाल ने बताया कि शनिवार शाम 7 बजे प्रिंस खाना खाकर सो गया था तभी अचानक सांप ने प्रिंस के हाथ की उंगली पर डंस लिया। कुछ देर बाद प्रिंस का दम घुटना शुरू हो गया। पहले तो उनको लगा कि उसे हार्ट अटैक आया है। उसे शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

डॉक्टरों ने बताया कि प्रिंस की उंगली पर सांप के डंसने का निशान है और इसी वजह से उसकी मौत हुई है। स्नेकमैन सतीश फफड़ाना को घटना की सूचना दी। इसी , बीच घर के पीछे जाने पर एक छोटा सांप मिला। स्नेकमैन ने बताया कि इस सांप के काटने से प्रिंस की मौत नहीं हो सकती, क्योंकि यह सिर्फ छिपकली खाता है। इसके बाद स्नेकमैन ने कस्सी लेकर कमरे में बिल के आसपास खुदाई करनी शुरू की। रात 2 बजे अढ़ाई फीट लंबा कोबरा सांप बाहर निकला जिसे पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.