Faridabad News: फरीदाबाद में बीच सड़क धूं-धूं कर जली इलेक्ट्रिक स्कूटी; युवक ने कूदकर बचाई जान
फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक लगी भीषण आग। धुआं निकलता देख स्कूटी सवार ने कूदकर बचाई जान। सेहतपुर-बंसतपुर रोड की घटना।
फरीदाबाद : फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में सेहतपुर से बंसतपुर जाने वाले रोड पर इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लग गई। स्कूटी सवार ने समय रहते धुआं निकलते देख कर स्कूटी को छोड़ दिया, जिससे वह सुरक्षित बच गया। जिसके कुछ ही देर में स्कूटी पूरी तरह जल गई।
स्कूटी हुई बंद, निकलने लगा धुआं
पुलिस के अनुसार पल्ला निवासी उमेश अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी से बाजार गया था और परिवार के लिए आइसक्रीम लेकर वापस लौट रहा था। जब वह सेहतपुर-बंसतपुर रोड पर सूर्यनगर फेज-2 के सामने पहुंचा, तो अचानक स्कूटी बंद हो गई और उसमें से धुआं निकलने लगा।