गाली देने में दिल्ली नंबर-1: सुनील जगलान के सर्वे में चौंकाने वाला खुलासा, जानें राज्यों का हाल

सुनील जगलान के 'गाली बंद अभियान' सर्वे में बड़ा खुलासा: 55% भारतीय देते हैं माँ-बहन की गाली। दिल्ली 80% के साथ सबसे आगे, जानें आपके राज्य का क्या है हाल।

जींद : सेल्फी विद डॉटर फाउंडेशन के संस्थापक और हरियाणा के बीबीपुर गांव के पूर्व सरपंच सुनील जगलान ने 11 वर्षों (2014-2025) के ‘गाली बंद अभियान’ के तहत पूरे भारत में 70,000 से ज्यादा लोगों का सर्वे करवाया है। इस सर्वे में हजारों वॉलंटियर्स ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की राय ली।सर्वे के अनुसार, राष्ट्रीय औसत 55% है, यानी हर दो में से एक भारतीय माँ-बहन के नाम पर गालियाँ देता है। दिल्ली इस मामले में सबसे आगे है, जबकि पूर्वोत्तर राज्यों और जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में यह प्रतिशत सबसे कम है।

सर्वे में सबसे ज्यादा गालियाँ देने वाले राज्य :

  • दिल्ली: 80%
  • पंजाब: 78%
  • उत्तर प्रदेश: 74%
  • बिहार: 74%
  • राजस्थान: 68%
  • हरियाणा: 62%
  • महाराष्ट्र: 58%

मध्यम स्तर वाले राज्य:

  • गुजरात: 55%
  • मध्य प्रदेश: 48%
  • छत्तीसगढ़: 45%
  • उत्तराखंड: 45%
  • हिमाचल प्रदेश: 43%
  • कर्नाटक: 44%
  • तमिलनाडु: 44%
  • केरल: 42%
  • गोवा: 44%
  • ओडिशा: 39% आदि

सबसे कम गालियाँ देने वाले राज्य:

  • जम्मू-कश्मीर और लद्दाख: 15%
  • सिक्किम, मेघालय, त्रिपुरा, मणिपुर: 15%
  • नागालैंड: 16%
  • लक्षद्वीप: 16%
  • अरुणाचल प्रदेश: 18%

सुनील जगलान ने बताया, “बॉलीवुड फिल्मों में हीरो जब हरियाणवी बोली में गालियाँ देते दिखाए जाते हैं तो पूरे देश को लगता है कि हरियाणा की बोली गाली वाली है। फिल्मों में भी गालियों को बंद करने की जरूरत है।”उन्होंने ‘गाली बंद घर’ अभियान की अपील की और कहा कि हमें घर से ही इस बुरी आदत को छोड़ना होगा। जगलान ने यह भी कहा कि माँ-बहन की इज्जत हर किसी की जिम्मेदारी है और ऐसी गालियाँ न सिर्फ महिलाओं का अपमान हैं बल्कि समाज को भी खोखला बनाती हैं।यह सर्वे सामाजिक जागरूकता बढ़ाने और भाषा संस्कार सुधारने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.