Nayab Singh Saini: सीएम नायब सैनी ने चलाई साइकिल; ईंधन बचत के लिए दिया बड़ा संदेश

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने सुखना लेक पर चलाई साइकिल। पेट्रोल-डीजल बचाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को किया जागरूक। काफिले की गाड़ियां भी कीं कम।

हरियाणा : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बढ़ती पेट्रोल-डीजल कीमतों के बीच लोगों को ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए मंगलवार को साइकिल यात्रा की। मुख्यमंत्री आज सुबह सुखना लेक पहुंचे, जहां उन्होंने स्वयं साइकिल चलाकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया। इस दौरान उनके सुरक्षाकर्मी भी साइकिल पर उनके साथ नजर आए।

गौरतलब  है कि एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री ने अपने काफिले में शामिल वाहनों की संख्या भी कम कर दी थी। यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस अपील के बाद देखने को मिली, जिसमें उन्होंने मौजूदा परिस्थितियों और युद्ध जैसे हालात के मद्देनजर पेट्रोल और डीजल की बचत करने का आह्वान किया था।

सीएम नायब सिंह सैनी ने लोगों से अधिक से अधिक इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल की अपील करते हुए कहा कि पेट्रोल और डीजल की खपत कम करना समय की जरूरत है। उन्होंने कहा कि चाहे दोपहिया वाहन हों या चारपहिया, सभी को ईंधन की बचत और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में योगदान देना चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.