हरियाणा में फिर लौटेगी बारिश: मौसम विभाग का ‘यलो अलर्ट’ जारी, घने कोहरे और शीतलहर की चपेट में रहेंगे ये जिले

हरियाणा में ठंड का दौर जारी है। बीते दिन सूबे के कई जिलों में बारिश देखने को मिली जबकि कहीं-कहीं तो ओले भी गिरे।

हरियाणा : हरियाणा में ठंड का दौर जारी है। बीते दिन सूबे के कई जिलों में बारिश देखने को मिली जबकि कहीं-कहीं तो ओले भी गिरे। मौसम विभाग ने आज राज्य के कई जिलों में घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से बीते 24 घंटे में तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई है और अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री नीचे चला गया है।

प्रदेश में आज हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, फतेहाबाद और सिरसा जिलों में कोहरे को लेकर चेतावनी दी गई है। इन जिलों में सुबह के समय दृश्यता बेहद कम रह सकती है। वहीं अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, कैथल और सोनीपत जिलों में कोई मौसम चेतावनी नहीं है।

अब आगे कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक पंचकूला और यमुनानगर के आसपास हल्की बारिश की संभावना है। इसके बाद 26 तारीख से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। एक और पश्चिमी विक्षोभ के कारण 27 जनवरी को हरियाणा के अधिकतर इलाकों में बारिश होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.