पानीपत में दुस्साहस: ग्राहक बनकर आए बदमाशों ने बुजुर्ग महिला से छीनी सोने की चेन

पानीपत के निजामपुर में दिनदहाड़े वारदात! परचून की दुकान पर सिगरेट और पानी मांगने के बहाने आए बदमाशों ने बुजुर्ग महिला के गले से झपटी 2 तोले की सोने की चेन।

पानीपत : पानीपत के सेक्टर 13-17 थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव निजामपुर में दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला दुकानदार से लूटपाट का मामला सामने आया है। यहां एक परचून की दुकान पर ग्राहक बनकर दो बदमाश आए औक बुजुर्ग महिला के गले से करीब 2 तोले सोने की चेन छीनकर ले गए। भागते हुए बदमाश सीसीटीवी में कैद हो गए। पुलिस ने पीड़ित महिला के बेटे की शिकायत पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता ने बताया कि उनकी माता ने अपने मकान के नीचे ही परचून की दुकान कर रखी है, जिससे वे अपने घर का गुजारा चलाती हैं। 20 मई की दोपहर करीब 2:30 बजे उनकी माता हमेशा की तरह दुकान पर बैठी हुई थीं। इसी दौरान एक बिना नंबर की बाइक पर सवार होकर दो अज्ञात युवक उनकी दुकान के सामने आकर रुके। बाइक पर पीछे बैठा हुआ लड़का उतरकर दुकान के अंदर आया। दुकान के अंदर आए युवक ने बुजुर्ग महिला कलावती से पीने के पानी की बोतल और सिगरेट मांगी। जब कलावती उसे सिगरेट देने के लिए मुड़ीं, तो उस बदमाश ने महिला को अचानक डराया-धमकाया और उनके गले पर झपट्टा मार दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.