Rewari Crime: रेवाड़ी में कार के अंदर मिली स्कूल संचालक की संदिग्ध लाश, इलाके में हड़कंप

रेवाड़ी में दो दिनों से लापता स्कूल संचालक आकाश गौड़ का कार में संदिग्ध अवस्था में मिला शव। बेटे ने स्कूल बस से जाते समय सड़क किनारे खड़ी देखी थी पिता की गाड़ी।

रेवाड़ी : रेवाड़ी से एक सनसनीखेज खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां उस वक्त हड़कंप मच गया जब विकास नगर कंकरवाली निवासी एवं स्कूल संचालक आकाश गौड़ की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। वहीं उनका शव  उनकी कार के अंदर से मिला है। बताया जा रहा है कि वह पिछले दो दिनों से घर से निकले हुए थे। वहीं आज उनका कार में बैठी अवस्था में शव मिला।

जानकारी के अनुसार, आकाश गौड़ 18 मई को  घर से निकले थे, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटे। परिजनों ने बताया कि उनकी पत्नी से आखिरी बार 19 मई को फोन पर बातचीत हुई थी। इसके बाद उनकी कोई बातचीत नहीं हुई। वहीं मंगलवार सुबह उनके बेटे ने स्कूल बस से जाते समय रास्ते में अपने पिता की कार खड़ी देखी। वहीं स्कूल से लौटने के बाद बेटे ने परिवार को कार के बारे में जानकारी दी, जिसके बाद परिजन उनकी तलाश में निकल पड़े।

परिजन गढ़ी बोलनी रोड से सेक्टर-18 जाने वाले मार्ग पर पहुंचे, जहां सड़क किनारे आकाश गौड़ की कार खड़ी मिली। कार में आकाश सीट पर बैठे हुए दिखाई दिए। उनकी हालत देखकर परिजन घबरा गए और तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।  इधर घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.