Bhiwani News: भिवानी के मैकेनिक का कमाल, कबाड़ से बना दी अनोखी मिनी बाइक ‘पिंकी-2’
भिवानी के मैकेनिक ने तैयार की अनोखी मिनी बाइक 'पिंकी-2'। बुलेट की टंकी, RX100 का हैंडल और एक्टिवा के पार्ट्स से बनी इस बाइक को अब इलेक्ट्रिक बनाने की है तैयारी।
भिवानी : भिवानी के एक मैकेनिक ने मिनी बाइक तैयार की है, जिसका नाम पिंकी-2 रखा है। बताया जा रहा है कि इस मिनी बाइक को तैयार करने में करीब सवा महीने का समय लगा है। इस पर 35-40 हजार रुपए का खर्च आया है। इसकी स्पीड भी 25-30 किलोमीटर प्रति घंटा रखी गई है। मैकेनिक अब इस बाइक को इलेक्ट्रिक बनाने का प्रयास कर रहा है।
इस मिनी बाइक में बुलेट मोटरसाकिल की टंकी लगाई गई है। बुलेट की टंकी को काटकर छोटा किया। वहीं हेंडल-टी आरएक्स 100 बाइक का लगाया गया है। हीरो होंडा के शोकर लगाए गए हैं। शोकर के नीचे की लैग एक्टिवा की लगाई गई है। इस मिनी बाइक को बनाने का उद्देश्य यही था कि हरियाणा में भी टैलेंट है। हालांकि उन्होंने पुलिस से गुहार लगाई कि इस मिनी बाइक को चलाने की अनुमति दी जाए। इसके बाद अब इसे इलेक्ट्रिक बनाने का प्रयास चल रहा है।