Haryana Health Dept: हरियाणा में सिविल सर्जन और 2 PMO समेत 5 बड़े डॉक्टर चार्जशीट, लापरवाही पर गिरी गाज

हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने फरीदाबाद सिविल सर्जन और 2 PMO समेत 5 वरिष्ठ डॉक्टरों को चार्जशीट किया। स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर सुमिता मिश्रा के कड़े आदेश।

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने एक सिविल सर्जन व दो पीएमओ समेत पांच वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी को चार्जशीट करने के निर्देश दिए हैं। इन डॉक्टरों पर आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं के कार्यान्वयन, निगरानी और रखरखाव में लापरवाही बरतने का आरोप है।

जिन डॉक्टरों पर कार्रवाई हुई है, उनमें – फरीदाबाद के सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहुजा, सोनीपत सिविल अस्पताल की पीएमओ (प्रिंसिपल मेडिकल आफिसर) 5 डॉ. गिन्नी लांबा, सिविल अस्पताल रेवाड़ी के पीएमओ डॉ. सुरेंद्र यादव, झज्जर सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ. गुरजीत, बल्लभगढ़ फरीदाबाद के एसएमओ डॉ. टीसी गिदवाल शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा की ओर से यह आदेश जारी किया गया है। आदेश के

अनुसार इन डॉक्टरों ने अपने कार्यों को सही तरीके से न करने और ठीक से निगरानी (पर्यवेक्षण) न रखने पर अधिकारियों के खिलाफ हरियाणा सिविल सेवा (दंड एवं अपील) नियम, 2016 के नियम 7 के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने का निर्णय लिया है। सूत्रों ने बताया पिछले दो दिन से डॉ. सुमिता वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक कर रही है।।

बैठक के दौरान कई योजनाओं की निगरानी में इन डॉक्टरों की ओर से काफी लापरवाही सामने आई है। उसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। दो दिन पहले स्वास्थ्य विभाग ने पांच डॉक्टरों को निलंबित कर दिया गया था। इन पर लिंगानुपात के क्षेत्र में निगरानी करने में लापरवाही बरती गई थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.