HSSC Constable Recruitment: अनुपस्थित अभ्यर्थियों को PMT का आखिरी मौका; नया शेड्यूल जारी
HSSC पुरुष कांस्टेबल भर्ती के अनुपस्थित अभ्यर्थियों को शारीरिक माप परीक्षण (PMT) का अंतिम अवसर। 1 से 5 जून 2026 तक पंचकूला में होगा आयोजन। जानें रिपोर्टिंग समय और नियम।
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने पुरुष कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी) व पुरुष कांस्टेबल (सरकारी रेलवे पुलिस) भर्ती के उन अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर देने का फैसला किया है जो पहले आयोजित शारीरिक माप परीक्षण (पीएमटी) में अनुपस्थित रहे थे। आयोग ने इसके लिए नया कार्यक्रम जारी कर दिया है।
सूचना के अनुसार ऐसे अभ्यर्थियों का पीएमटी 1 से 5 जून 2026 तक पंचकूला के सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों की अनुपस्थिति 20 अप्रैल से 1 मई के बीच रही थी उनका पीएमटी 1 जून को होगा। अन्य अनुपस्थित अभ्यर्थियों के लिए 2, 3, 4 और 5 जून की तिथियां निर्धारित की गई हैं।
आयोग ने स्पष्ट किया है कि सभी अभ्यर्थियों को सुबह 6:30 बजे तक रिपोर्ट करना होगा। सुबह 10 बजे के बाद किसी भी उम्मीदवार को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को अपना प्रवेश पत्र और एक वैध पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। एचएसएससी के अनुसार अब कोई नया प्रवेश पत्र जारी नहीं किया जाएगा और न ही डाक या ई-मेल के माध्यम से अलग से सूचना भेजी जाएगी।