भिवानी की आरती ने एशियन एथलेटिक्स में जीते 2 पदक; देश का नाम किया रोशन
भिवानी साई केंद्र की एथलीट आरती ने अंडर-20 एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप, हांगकांग में 200 मीटर दौड़ में कांस्य और रिले में रजत पदक जीतकर इतिहास रचा।
भिवानी। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) प्रशिक्षण केंद्र की एथलीट आरती ने हांगकांग में आयोजित अंडर-20 एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। आरती ने 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक और 4×100 मीटर रिले स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया।