Haryana Weather Update: महेंद्रगढ़, भिवानी समेत 7 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; मौसम विभाग की चेतावनी
हरियाणा के 7 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी। पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के असर से बदलेगा मौसम, किसानों को सावधानी बरतने की सलाह।
हरियाणा : हरियाणा में मौसम बदल गया है। आज भी मौसम विभाग ने सात जिलों महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। अगले दो दिन तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।
मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को राज्य के 23 जिलों में सबसे अधिक तापमान रोहतक में 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि हिसार में 39 डिग्री, अंबाला में 37.3 डिग्री, चंडीगढ़ में 36.5 डिग्री और नारनौल में 40 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। आज और कल प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।
प्रदेश में आज और कल पश्चिमी विक्षोभ के कारण अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इस दौरान तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद 11 जून को मौसम फिर बदलेगा। वहीं मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है। किसानों को भी फसलों की सुरक्षा के लिए सही इंतजाम करने की सलाह दी गई है। किसान फसलों का ज्यादा से ज्यादा बचाव करें नहीं उन्हें काफी नुकसान हो सकता है।