रोहतक: कार सर्विस स्टेशन से तिजोरी उखाड़ ले गए चोर; ₹3 लाख की चोरी

रोहतक के हिसार रोड पर कार सर्विस स्टेशन में बड़ी चोरी। तिजोरी न खुलने पर पूरी सेफ ही उखाड़ ले गए दो शातिर चोर। CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस।

रोहतक  : रोहतक के हिसार रोड पर स्थित कार सर्विस स्टेशन में देर रात चोरी की वारदात सामने आई है। चोर सर्विस स्टेशन से लगभग 3 लाख रुपये की नकदी और अन्य सामान लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार देर रात दो अज्ञात चोर सर्विस स्टेशन परिसर में घुसे। पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में दो संदिग्ध चोरी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। चोरों ने कार्यालय में रखी तिजोरी को तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन जब वे उसे खोलने में सफल नहीं हुए तो पूरी तिजोरी ही अपने साथ ले गए। सुबह कर्मचारियों के पहुंचने पर चोरी का पता चला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगालने शुरू कर दिए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.