हिसार में बैंक ATM काटकर ₹6.67 लाख उड़ाए; भिवानी रोहिल्ला में दूसरी बार बड़ी चोरी

हिसार के भिवानी रोहिल्ला गांव में यूनियन बैंक का ATM काटकर चोरों ने ₹6,67,400 उड़ाए। बालसमंद पुलिस जांच में जुटी, 2021 में भी हुआ था हमला।

हिसार : चोरों के हौंसले बुलंद होते जा रहा हैं। हिसार जिले के गांव भिवानी रोहिल्ला में बीती रात चोरों ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम काट लिया। चोर मशीन से 6 लाख 67 हजार 400 रुपए की नकदी लेकर भाग गए। सूचना मिलने पर बालसमंद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

जानकारी के मुताबिक बालसमंद-भादरा मुख्य मार्ग पर स्थित एटीएम को शनिवार शाम बैंक कर्मचारियों ने बंद किया था। देर रात करीब 2 बजे के बाद अज्ञात चोरों ने एटीएम को निशाना बनाया, मशीन काटी और नकदी लेकर भाग गए।

बता दें कि भिवानी रोहिल्ला स्थित इसी यूनियन बैंक के एटीएम को वर्ष 2021 में भी चोरों ने निशाना बनाया था। उस समय बदमाशों ने गैस कटर का उपयोग कर एटीएम मशीन काटकर 3 लाख 82 हजार 700 रुपए चुराए थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.