तोशाम: बुशान गांव में ₹5 करोड़ के सिंथेटिक ट्रैक का उद्घाटन, खेल सुविधाओं को विस्तार
तोशाम के बुशान गांव में सांसद धर्मबीर सिंह ने ₹5 करोड़ के सिंथेटिक ट्रैक का उद्घाटन किया। स्टेडियम के लिए अतिरिक्त सुविधाओं और विकास कार्यों की घोषणा।
तोशाम। गांव बुशान स्थित चौधरी खेमचंद खेल स्टेडियम में रविवार को नरेश स्पोर्ट्स दिल्ली के सहयोग से लगभग पांच करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सिंथेटिक ट्रैक का उद्घाटन सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने स्टेडियम की चहारदीवारी निर्माण के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की।
सांसद धर्मबीर सिंह ने बताया कि 31 मार्च तक संसदीय क्षेत्र के प्रत्येक गांव में ट्रैक्टर-ट्रॉली पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा ताकि गांवों को स्वच्छ बनाए रखने में मदद मिल सके। इस दौरान आरके सिंह शिव नरेश स्पोर्ट्स दिल्ली की स्मृति में एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सरपंच मेहर चंद, शिव प्रकाश, हनुमान भादू, विरेंद्र कुमार, चेतन शर्मा, प्रताप सिंह और राजू खरोलिया सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।