हरियाणा में फिर बढ़ेगा गर्मी का सितम: आज कई जिलों में ‘लू’ का अलर्ट

हरियाणा में 12 जून तक गर्म और शुष्क रहेगा मौसम। महेंद्रगढ़, हिसार, रोहतक समेत इन जिलों में हीट वेव का अलर्ट। जानें कब मिलेगी राहत।

हरियाणा  : हरियाणा में एक बार फिर गर्मी का असर बढ़ने वाला है। मौसम विभाग ने 12 जून तक प्रदेश में मौसम आमतौर पर शुष्क और गर्म रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। इस दौरान हवाएं चलने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सबसे अधिक तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस रोहतक में रिकॉर्ड किया गया।

आज इन जिलों में चलेगी लू 

मौसम विभाग ने आज महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हीट वेव (लू) चलने का अलर्ट जारी किया है। अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, जिससे गर्मी का असर और तेज होगा।

जानें कब बदलेगा मौसम

वहीं 8 से 10 जून तक प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा। इसके बाद 11 से 13 जून के बीच मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। 11 से 13 जून के बीच कई स्थानों पर तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही बिजली गिरने और धूलभरी हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.