कैथल: जींद रोड पर मिला व्यक्ति का शव, शराब के नशे में गिरने से मौत
कैथल जिले के जींद रोड पर एक व्यक्ति का शव बरामद। मृतक की पहचान वेद प्रकाश के रूप में हुई। अधिक शराब के नशे में गिरने से हुई मौत, परिजनों ने कार्रवाई से किया मना।
कैथल : कैथल जिले में जींद रोड पर नाके के पास व्यक्ति का शव मिला जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पास से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
मृतक की पहचान गांव सौंगल के रहने वाले वेद प्रकाश के रूप में हुई है। जांच में सामने आया है कि मृतक शराब के नशे में था, जिससे ज्यादा नशा होने के कारण वहीं पर गिर गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने जब व्यक्ति की जांच पड़ताल की तो उसकी जेब से आधार कार्ड, पैन कार्ड व मोबाइल पाया गया। इनके आधार पर व्यक्ति की पहचान हो गई। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने कहा कि वे इस मामले में न तो कोई कार्रवाई चाहते हैं और न ही शव का पोस्टमार्टम करवाना चाहते हैं। इस पर पुलिस ने मृतक का शव परिजनों को दे दिया।