उरी ब्लास्ट: LoC के पास धमाके में सेना के दो जवान बलिदान, श्रद्धांजलि

जम्मू-कश्मीर के उरी के कमलकोट में LoC के पास हुए धमाके में सेना के दो जवान बलिदान हो गए। घायल जवानों ने अस्पताल में दम तोड़ा। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

श्रीनगर। उरी के कमलकोट में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास धमाके की खबर सामने आई है। इस ब्लास्ट में सेना के दो जवान बलिदान हो गए। मंगलवार देर शाम उरी के कमलकोट में लाइन ऑफ़ कंट्रोल (LoC) के पास हुए एक अचानक धमाके में सेना के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई।

बलिदानी जवानों की पहचान महाराष्ट्र के ऐरोली के रहने वाले चव्हाण विक्रम बालकृष्ण और महाराष्ट्र के सतारा जिले की कराड तहसील के शाहपुर के रहने वाले अर्जुन जाधव राजेंद्र के तौर पर हुई है। इस घटना में दोनों जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उन्हें इलाज के लिए श्रीनगर के बादामीबाग स्थित 92 बेस हॉस्पिटल ले जाया गया था। बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.