हरियाणा के सरकारी शिक्षकों के लिए अनिवार्य हुआ AI आधारित ‘गुरु मित्र एप’

हरियाणा शिक्षा विभाग ने सरकारी शिक्षकों के लिए AI आधारित 'गुरु मित्र एप' अनिवार्य किया। पाठ योजना, शिक्षण सामग्री और मूल्यांकन में मिलेगी मदद।

चंडीगढ़: हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने राज्य के सभी सरकारी स्कूल शिक्षकों के लिए एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आधारित गुरु मित्र एप डाउनलोड कर नियमित रूप से उपयोग करने के निर्देश जारी किए हैं। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (डीईओ) को पत्र भेजा गया है।

गुरु मित्र एप शिक्षकों की शैक्षणिक व व्यावसायिक गतिविधियों में सहायता के लिए विकसित किया गया एआई-सक्षम प्लेटफॉर्म है। इसके माध्यम से पाठ योजना तैयार करने, शिक्षण-सामग्री बनाने, मूल्यांकन संबंधी कार्यों, कंटेंट क्रिएशन, कक्षा प्रबंधन व शैक्षणिक संसाधनों तक पहुंच जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों (डीईईओ) तथा सरकारी स्कूलों के प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि उनके अधीन कार्यरत सभी शिक्षक एप डाउनलोड करें और शैक्षणिक कार्यों में इसका नियमित उपयोग सुनिश्चित करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.