NEET Re-exam 2026: हरियाणा में नीट परीक्षार्थियों के लिए बनेंगे हेल्प डेस्क

21 जून को आयोजित होने वाली NEET पुनर्परीक्षा के लिए हरियाणा सरकार ने कसी कमर। सभी जिलों में बनेंगे हेल्प डेस्क, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश।

हरियाणा :  21 जून को दोबारा नीट परीक्षा होने जा रही है। हरियाणा में नीट परीक्षार्थियों को विशेष सुविधा दी जाएगी। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए सभी जिलाें में हेल्प डेस्क बनाए जाएंगे। परीक्षा के समय, रिपोर्टिंग शेड्यूल तथा दिशा-निर्देशों को लेकर भी विद्यार्थियों को जागरूक किया जाएगा।

बता दें कि मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने परीक्षा की तैयारी को लेकर शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों, पुलिस कमिश्नरों और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के महानिदेशक अभिषेक सिंह के साथ बैठक की। मुख्य सचिव ने उपायुक्तों को निर्देश दिया कि वे हर परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करें। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न पाई जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.