दिल्ली-NCR मौसम अपडेट: धूल भरी आंधी और बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में 92 किमी की रफ्तार से चली धूल भरी आंधी, कई इलाकों में बारिश। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए भी अलर्ट जारी किया। जानें कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम।

दिल्ली में सोमवार सुबह हुई बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया था. इस बीच दोपहर होते-होते 92 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली धूल भरी आंधी ने लोगों का सड़कों पर चलना मुश्किल कर दिया था. हालांकि, अब दिल्ली के कुछ इलाकों में बारिश शुरू हो गई है, जिससे लोगों ने गर्मी के प्रकोप के बीच राहत की सांस ली. मौसम विभाग की ओर से आंधी-तूफान, बारिश और बिजली कड़कने को लेकर कुछ इलाकों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-NCR में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है. दोपहर के बाद से ही धूल भरी आंधी से गाड़ियां की रफ्तार थम गईं थी. इसका असर मेट्रो पर भी देखने को मिला है. कई लाइन पर या मेट्रो की स्पीड धीमी पड़ गई या फिर फिर अस्थाई रूप से थम गई. हालांकि, बाद में स्थिति सामान्य हो गई. इस दौरान यात्रियों को थोड़ी बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ा.

कल भी बारिश का अलर्ट

मंगलवार को भी मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR में दोपहर बाद से बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. बारिश के साथ आंधी और बिजली कड़कने की संभवना है. इस दौरान अधिकतम तापमान 38, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. बुधवार और गुरुवार को बारिश का कोई भी अलर्ट नहीं है. हालांकि, इस दौरान आंशिक रुप से बादल छाए रहेंगे. रविवार को दिल्ली के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक है.

AQI में सुधार

पालम में न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि लोधी रोड 26 और रिज स्टेशन पर 25.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ. आया नगर में न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग ने दिल्ली के लगभग सभी इलाके में बिजली कड़कने के साथ 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और हल्की से मध्यम बारिश का संभावना जताई थी. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार सुबह दिल्ली में औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 135 दर्ज किया गया जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.