हरियाणा पीडब्ल्यूडी ठेकेदार: 18 जून को निर्माण सदन में होगी बड़ी बैठक

ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन 18 जून को सेक्टर-33ए चंडीगढ़ में GBM आयोजित करेगा। ठेकेदार अपनी लंबित मांगों और आर्थिक चुनौतियों पर चर्चा करेंगे।

चंडीगढ़ :   ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन की ओर से 18 जून को सुबह 11:30 बजे सेक्टर-33ए स्थित निर्माण सदन (निर्माण सदन के कन्वेंशन हॉल) में जनरल बॉडी मीटिंग (GBM) आयोजित की जाएगी। तत्पश्चात 1 बजे वहीं पर पदाधिकारी अपनी अगली रणनीति का ऐलान करेंगे।

बैठक में प्रदेश भर के पीडब्ल्यूडी ठेकेदार भाग लेकर विभाग से जुड़े विभिन्न मुद्दों, लंबित मांगों तथा ठेकेदारों के सामने आ रही व्यावहारिक कठिनाइयों पर चर्चा करेंगे।

एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक जैन ने बताया कि पिछले कुछ समय से निर्माण सामग्री, विशेषकर पेट्रोलियम उत्पादों और बिटुमेन की कीमतों में भारी वृद्धि के कारण ठेकेदारों को गंभीर आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इन परिस्थितियों में चल रहे विकास कार्यों को निर्धारित दरों पर पूरा करना बेहद कठिन हो गया है। हाल ही में एसोसिएशन ने सरकार से राहत पैकेज, अनुबंध दरों की समीक्षा तथा चल रहे कार्यों के लिए समय विस्तार की मांग भी उठाई थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.