HSSC CET Group D 2026: आवेदन शुरू, सुझाव के लिए जारी हुआ गूगल फॉर्म
हरियाणा सीईटी ग्रुप-डी भर्ती-2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू। उम्मीदवार 3 जुलाई तक करें अप्लाई। HSSC ने नोटिफिकेशन पर सुझाव के लिए जारी किया गूगल फॉर्म।
चंडीगढ़ : एचएसएससी ने सीईटी ग्रुप-डी भर्ती-2026 के लिए बीते दिन नोटिफिकेशन जारी किया, जिसके लिए अब युवाओं से सुझाव मांगे गए हैं, ताकि उनके सुझावों को लेकर आवश्यक फैसले लिए जा सके। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज से शुरु हो गई है, जबकि अभ्यर्थी 3 जुलाई रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकेंगे।
HSSC चेयरमैन हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हुए लिखा कि CET Group D के नोटिफिकेशन को लेकर यदि किसी का कोई सुझाव या प्रश्न है तो वह दिए गूगल फॉर्म के माध्यम से हमें भेज सकता है। सुझावों पर आयोग विचार करेगा।