भिवानी के सौरभ शर्मा बने चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA), क्षेत्र में खुशी
भिवानी के धनाना गांव के सौरभ शर्मा ने सीए फाइनल परीक्षा में सफलता हासिल की। कड़ी मेहनत और सेल्फ स्टडी से पाई यह उपलब्धि। पढ़ें सौरभ शर्मा की प्रेरणादायक कहानी।
भिवानी। गांव धनाना निवासी एवं आदर्श ब्राह्मण महासभा के प्रधान प्रेम शर्मा के भतीजे नरेश कुमार के पुत्र सौरभ शर्मा ने द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया द्वारा मई में घोषित सीए फाइनल परीक्षा परिणाम में सफलता हासिल कर चार्टर्ड अकाउंटेंट की उपाधि प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।