महम: विधायक बलराम दांगी के कार्यालय पर फायरिंग, मुठभेड़ में एक आरोपी गिरफ्तार

महम में विधायक बलराम दांगी के ऑफिस पर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई। पुलिस मुठभेड़ के बाद गैंगस्टर सुमित छोटा सैमाणिया का गुर्गा अमन गिरफ्तार।

रोहतक : महम में विधायक बलराम दांगी के कार्यालय पर फायरिंग करने के मामले में सीआईए टीम ने मुठभेड़ के बाद एक आरोपी को काबू कर बड़ी सफलता हासिल की है। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसे ईलाज के पीजीआई में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

बता दें कि सीआईए की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर लाखनमाजरा से खरकड़ा रोड पर राजा वाली गोहर एक युवक को देखा और उसे रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर युवक ने भागने का प्रयास किया और पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस टीम का नेतृत्व कर रहे सीआईए इंचार्ज कुलदीप की टीम ने जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई और एक गोली आरोपी के पैर में मारी, जिस कारण आरोपी घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़े गए आरोपी की पहचान अमन के रूप में हुई, जो गैंगस्टर सुमित उर्फ छोटा सैमाणिया का गुर्गा बताया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.