करनाल: खाटू श्याम मंदिर में चोरी, दानपात्र तोड़ लाखों उड़ा ले गए चोर

करनाल के पुरानी अनाज मंडी स्थित खाटू श्याम मंदिर में चोरी। अज्ञात चोरों ने ताले तोड़कर लाखों की नकदी पर हाथ साफ किया। पूरी वारदात CCTV में कैद, पुलिस जांच जारी।

करनाल : हरियाणा में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि चोर अब भगवान के घर में चोरी करने से भी नहीं डर रहे। ताजा मामले की बात की जाए तो करनाल के खाटू श्याम मंदिर में बीती रात चोरों ने गल्लों के ताले तोड़कर लाखों रुपए की दान नकदी पर हाथ साफ कर दिया। वारदात के समय 2 चोर सीसीटीवी में कैद हो गए है। वहीं सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार पुरानी अनाज मंडी स्थित खाटू श्याम मंदिर को बने लगभग 4 साल हो गए हैं। बीती रात अज्ञात चोरों ने मंदिर में ही सेंध लगा दी पहले मंदिर के गेट का ताला तोड़ा और अंदर मंदिर के सामने रख गलो से चोरी की बड़ी वारदात करके कर फरार हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एफएसएल टीम की मदद से सबूत जुटाना शुरू कर दिए वहीं पुलिस द्वारा आसपास के सीसीटीवी कैमरे खगाल जा रहे हैं।

मंदिर परिसर में 2 चोर एंट्री करते हैं और लोहे के हथियार से ताले तोड़े जाते हैं और गले में रखी नगदी दान चढ़ावा सभी इकट्ठा करके फरार हो जाते हैं। इसकी जांच अब पुलिस कर रही है, वहीं मंदिर के प्रधान द्वारा बताया गया की रात को जो चौकीदार है वह सो गया था और पीछे से चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया।

वह चाहते हैं कि जल्दी से जल्दी चोरों को पकड़ा जाए और मंदिर के गले से जो चोरी किया गया दान चढ़ावा नगदी लाखों रुपए की वह वापस दिलाई जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.