भिवानी की बेटी हिमांशी जांगड़ा ने जर्मनी में जीता शूटिंग में ब्रॉन्ज
जर्मनी में आयोजित वर्ल्ड जूनियर शूटिंग चैंपियनशिप में भिवानी की हिमांशी जांगड़ा ने जीता ब्रॉन्ज मेडल। 2028 ओलंपिक है अगला लक्ष्य।
भिवानी : जहां बॉक्सिंग, कुश्ती और कबड्डी के अंदर जिस प्रकार से भिवानी के खिलाड़ियों ने देश और दुनिया में परचम लहराने का काम किया तो वहीं शूटिंग के क्षेत्र में भी भिवानी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचम लहराने का काम किया है। भिवानी की हिमांशी जांगड़ा ने जर्मनी में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में ब्रोंज मेडल जीतकर दुनिया में भारत का नाम रोशन किया। हिमांशी जांगड़ा ने आर्मी गर्ल्स स्पोर्ट्स इंदौर की तरफ से जर्मनी में वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप शूटिंग में भाग लिया। भिवानी पहुंचने पर आज हिमांशी जांगड़ा का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर बीजेपी के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक के सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उनके सम्मान में पहुंचे।
अंतर्राष्ट्रीय शूटिंग खिलाड़ी हिमांशी जांगड़ा ने कहा कि उन्होंने आर्मी गर्ल्स स्पोर्ट्स इंदौर की तरफ से जर्मनी में 16 से 26 से जून तक आयोजित वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप पर शूटिंग में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल जीत कर अपने देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि अब उनका लक्ष्य आने वाले 2028 के ओलंपिक गेम है। जिसके लिए वह कड़ी मेहनत करेगी और भारत को शूटिंग के क्षेत्र में वोट देने का काम करेगी।
इस बारे में बोलते हुए हिमांशी जांगड़ा के कोच प्रदीप बेनीवाल ने कहा कि हिमांशी 10 वर्ष की थी तो वह हमारे लक्ष्य शूटिंग अकादमी में यहां आई और उन्होंने कड़ी मेहनत की। उन्होंने कहा कि 2019 से लगातार मेहनत करती रही और 2024 तक उन्होंने पांच राष्ट्रीय स्तर के मेडल जीत कर अकादमी का नाम रोशन किया। उनकी प्रतिभा को देखते हुए आर्मी गर्ल्स स्पोर्ट्स ने हिमांशी को मांगा और आर्मी स्पोर्ट्स के ट्रायल को पास करते ही हिमांशी को जर्मनी जाने का मौका मिला। उन्होंने इस अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीत कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्हें बड़ा गर्व है , उन्होंने कहा कि अब उनका लक्ष्य 2026 और 27 के नेशनल गेम को जितना है। हिमांशी के पिता गोविन्द जांगड़ा व माता शिखा ने भी खुशी जताई और कहा कि अब आगे की खेल स्पर्धाओं के लिए वह उन्हें सपोर्ट करेंगे।
वहीं इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक ने हिमांशी जांगड़ा को बधाई दी। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश सरकार की खेल नीति के बल पर खिलाड़ी देश को मेडल दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा की मिट्टी में टैलेंट है और हरियाणा के मुख्यमंत्री के द्वारा खेलों पर बल दिया जा रहा है। जिसके लिए प्रत्येक शहर में नर्सरी पर बल देकर एक खिलाड़ी तैयार किया जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह से खिलाड़ियों को सपोर्ट करती है और साथ में उन्होंने कहा कि यदि खिलाड़ी खेल से जुड़े रहते हैं तो वह नशे जैसी बुराई से भी दूर रहते हैं। हिमांशी के पिता गोविन्द जांगड़ा व माता शिखा ने भी खुशी जताई और कहा कि वह अपनी बेटी के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे और अब आगे की खेल स्पर्धाओं के लिए वह उन्हें सपोर्ट करेंगे।