वेतन न मिलने से स्वास्थ्य कर्मियों का फूटा गुस्सा: 4 महीने से खाली हाथ, अब किया जोरदार प्रदर्शन
लघु सचिवालय में मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपते अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मचारी।
भिवानी। चार माह से वेतन न मिलने के कारण आक्रोशित अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मचारियों ने मंगलवार को शहर की सड़कों पर प्रदर्शन किया। नागरिक अस्पताल से लघु सचिवालय तक नारेबाजी करते हुए कर्मचारी उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी जताई।
इसी वजह से सभी अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मचारी मजबूर होकर बुधवार को एकजुट होकर सड़क पर उतरे। कर्मचारियों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए तत्काल वेतन भुगतान की मांग की। उन्होंने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया तो आने वाले समय में आंदोलन और तेज किया जाएगा।