भिवानी: महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार का सम्मान, कही बड़ी बात
हरियाणा राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार का भिवानी में अभिनंदन। बोलीं- प्रदेश की हर महिला की आवाज बनना ही मेरी प्राथमिकता है।
भिवानी। हरियाणा राज्य महिला आयोग की नवनियुक्त उपाध्यक्ष मीना परमार का रविवार को स्थानीय रोहतक गेट स्थित राजपूत धर्मशाला में हरियाणा राजपूत प्रतिनिधि सभा की ओर से नागरिक अभिनंदन किया गया। समारोह में समाज के प्रबुद्ध नागरिकों और सभा के पदाधिकारियों ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर तथा शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।