भिवानी ने जीता स्वर्णकार सेवा संघ टी-10 क्रिकेट कप, खिलाड़ियों का भव्य स्वागत
रोहतक में आयोजित स्वर्णकार सेवा संघ टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट में भिवानी की टीम बनी विजेता। सचिन सोनी बने मैन ऑफ द सीरीज। जानें टूर्नामेंट से जुड़ी पूरी खबर।
भिवानी। रोहतक स्थित महाराजा अग्रसेन क्रिकेट स्टेडियम वैश्य कॉलेज में आयोजित स्वर्णकार सेवा संघ हरियाणा के दो दिवसीय टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट में भिवानी की टीम ने लगातार तीन मुकाबले जीतकर टी-10 कप अपने नाम कर लिया। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से स्वर्णकार समाज की 15 क्रिकेट टीमों ने भाग लिया। टीम के खिलाड़ी सचिन सोनी को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द सीरीज और मैन ऑफ द मैच के खिताब से सम्मानित किया गया।