हरियाणा के किसानों के लिए बड़ी राहत: अब दिन में मिलेगी ज्यादा बिजली

उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) ने कृषि बिजली का नया शेड्यूल जारी किया। अब किसानों को दिन के समय अधिक बिजली मिलेगी, रात में लोड रहेगा कम।

अब दिन में ज्यादा मिलेगी खेती के लिए बिजली, रात में कम चंडीगढ़। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) ने खेती के लिए दी जाने वाली बिजली आपूर्ति का नया शेड्यूल लागू करने के निर्देश जारी किए हैं। इसके अनुसार किसानों को दिन के समय ज्यादा बिजली देने पर जोर रहेगा, जबकि रात में केवल कम लोड वाले कृषि फीडरों को ही चालू रखा जाएगा।

आदेश में बताया गया कि हाल की समीक्षा में पाया गया कि रात के समय भी कई जगहों पर जरूरत से ज्यादा कृषि लोड चल रहा था। इससे बिजली व्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है। इसी कारण सभी ऑपरेशन सर्किलों और फील्ड अधिकारियों को फीडरों की सही ग्रुपिंग करने और तय शेड्यूल का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

बिजली निगम के अनुसार दिन में अधिक बिजली देने और रात में कम लोड रखने से पीक समय में बिजली की मांग को बेहतर तरीके से संभाला जा सकेगा। इससे अनावश्यक बिजली कटौती की संभावना भी कम होगी और पूरे सिस्टम का संचालन अधिक संतुलित रहेगा। अधिकारियों को निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.