पंचकूला: अवैध खनन रोकने गई पुलिस टीम पर हमला, सिपाही घायल
पंचकूला में घग्गर नदी में अवैध खनन रोकने पहुंची पुलिस और माइनिंग विभाग पर माफिया ने हमला किया। ट्रैक्टर से पुलिस जिप्सी को टक्कर मारी, एक सिपाही घायल।
पंचकूला : हरियाणा के पंचकूला से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। यहां घग्गर नदी में हो रहे अवैध खनन को रोकने पहुंची पुलिस और माइनिंग विभाग की पर जानलेवा हमला किया गया। वहीं इस हमले में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।

खनन माफिया ने पहले पुलिस टीम पर पथराव किया, फिर ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भागने लगे। पीछा करने पर आरोपियों ने पंचकूला पुलिस की जिप्सी पर ट्रेक्टर चढ़ाने की कोशिश की। इस टक्कर से पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सिपाही अंकित कुमार घायल हो गया। पुलिस ने चार आरोपियों को दबोच लिया। पकड़े गए दो आरोपियों का पहले भी क्रिमनल रिकॉर्ड है। फिलहाल पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।