हांसी बिजली संकट: सैनियान मोहल्ला में लोगों का फूटा गुस्सा, विभाग का घेराव

हांसी के सैनियान मोहल्ला में 2 दिनों से बिजली गुल! भीषण गर्मी में परेशान लोगों ने किया बिजली विभाग के कार्यालय का घेराव। अधिकारियों की चुप्पी पर उठे सवाल।

हांसी: हांसी स्थित सैनियान मोहल्ला में पिछले दो दिनों से बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. लगातार बिजली नहीं आने से भीषण गर्मी और उमस के बीच लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया. परेशान कॉलोनीवासी बड़ी संख्या में बिजली विभाग के एक्सईएन सुरिंदर मेहरा के कार्यालय पहुंचे और उनका घेराव करने का प्रयास किया. हालांकि, एक्सईएन कार्यालय में मौजूद नहीं मिले, जिसके बाद प्रदर्शनकारी एसडीओ कार्यालय पहुंच गए. इस दौरान महिलाओं ने भी जमकर विरोध प्रदर्शन किया.

अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर उठे सवाल: प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत दर्ज कराने और अधिकारियों को फोन करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया. लोगों का कहना है कि दो दिन से बिजली गुल होने के बावजूद विभाग की ओर से कोई जिम्मेदार अधिकारी स्थिति स्पष्ट करने सामने नहीं आया. इससे लोगों में विभाग की कार्यशैली को लेकर नाराजगी और बढ़ गई.

कैमरे पर बोलने से किया इनकार: मौके पर जब मीडिया ने बिजली विभाग के एसडीओ मोहन लाल से लगातार बिजली संकट और लोगों की शिकायतों को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने कैमरे पर बयान देने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि, “मैं इस विषय पर बोलने के लिए अधिकृत नहीं हूं.” कैमरा चालू होने की जानकारी मिलने के बाद वह अपनी कुर्सी से उठकर वहां से चले गए.

स्थानीय लोगों ने लगाए गंभीर आरोप: इस दौरान स्थानीय निवासी माया देवी ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि, “हमने कई बार बिजली विभाग में शिकायत की और अधिकारियों को फोन भी किए, लेकिन न तो किसी ने फोन उठाया और न ही हमारी समस्या का समाधान किया गया. लगातार बिजली नहीं रहने से सबसे अधिक परेशानी छोटे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को हो रही है.”

महिलाओं ने जल्द समाधान की मांग की: वहीं, प्रदर्शन में शामिल संतोष देवी ने कहा कि, “लोग गर्मी से बेहाल हैं. विभाग को तुरंत बिजली बहाल करनी चाहिए और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए. यदि जल्द बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो हम उग्र आंदोलन करेंगे.”

पार्षद ने उठाई कार्रवाई की मांग: प्रदर्शन के दौरान वार्ड नंबर 26 के पार्षद दुलीचंद ने कहा कि, “पूरे इलाके में पिछले दो दिनों से बिजली नहीं है. विभाग के अधिकारी लोगों की शिकायतों पर ध्यान नहीं दे रहे. जल्द बिजली आपूर्ति बहाल होनी चाहिए और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए.”

बता दें कि जिले के सैनियान मोहल्ला में लगातार दो दिनों से बिजली संकट है. संकट झेल रहे लोगों का कहना है कि यदि विभाग के अधिकारी मीडिया और आम जनता के सवालों का जवाब देने से बचेंगे तो समस्याओं का समाधान कैसे होगा.

Leave A Reply

Your email address will not be published.