पंचकूला सेक्टर-19: घर में छठी के कार्यक्रम के दौरान जीजा-साले की हत्या

पंचकूला में डबल मर्डर से सनसनी। बेटे के जन्म की खुशी में आयोजित छठी कार्यक्रम के दौरान जीजा और साले की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या, पुलिस जांच में जुटी।

पंचकूला : पंचकूला के सेक्टर-19 में डबल मर्डर से अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। वहीं दोनों मृतकों में आपस में जीजा साला का रिश्ता बताया जा रहा है। वहीं इस खौफनाक दोहरे हत्याकांड ने दहशत का माहौल कायम हो गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान संजीत और अर्जुन के रुप में हुई है। संजीत के घर बेटे के जन्म की खुशी में छठी का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में उसके जीजा अर्जुन भी शामिल होने के लिए पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान किसी बात को लेकर संजीत और अर्जुन के बीच विवाद हो गया।

विवाद के कुछ समय बाद संजीत का शव सेक्टर-19 के फाटक के पास मिला। इसके बाद परिजनों ने आशंका जताई कि संजीत की हत्या उसके जीजा अर्जुन ने की है। हालांकि कुछ घंटो बाद उसी स्थान पर अर्जुन का शव मिलने से भी हड़कंप मच गया। वहीं पुलिस अब इस दोहरे मर्डर की जांच में गहनता से जुटी हुई है। इस वारदात ने पूरे इलाके में खौफ तथा तनाव का माहौल पैदा कर दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.