भिवानी: सांसद धर्मबीर सिंह बोले- किसान हितैषी नीतियों से बढ़ रहा कृषि विकास
सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने जनसंवाद में कहा कि केंद्र की किसान हितैषी योजनाओं से कृषि विकास को मिल रही गति। किसानों की आय बढ़ाने और स्मार्ट खेती पर दिया जोर।
भिवानी। सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार की किसान हितैषी नीतियों, योजनाओं और प्राकृतिक खेती के कारण देश में कृषि विकास को लगातार बढ़ावा मिल रहा है। वे सोमवार को अपने निज निवास पर लोकसभा क्षेत्र से आए ग्रामीणों की समस्याएं जनसंवाद के तहत सुन रहे थे। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के प्राथमिकता के आधार पर समाधान के निर्देश दिए।