महेंद्रगढ़ स्वास्थ्य अपडेट: 12 नए उप-स्वास्थ्य केंद्र और 1 PHC को मंजूरी

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: महेंद्रगढ़ में 12 नए उप-स्वास्थ्य केंद्र खुलेंगे और एक उप-स्वास्थ्य केंद्र PHC में अपग्रेड होगा। ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर सुविधा।

रेवाड़ी : हरियाणा सरकार ने प्रदेश के ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार की ग्रामीण क्षेत्रों तक बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने महेंद्रगढ़ के लिए कुल 13 स्वास्थ्य संस्थानों को मंजूरी दी है। इसके तहत जिले में 12 नए उप-स्वास्थ्य केंद्र खोले जाएंगे जबकि एक मौजूदा उप-स्वास्थ्य केंद्र को अपग्रेड कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया राज्य सरकार प्रदेश के हर नागरिक, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को उनके घर के नजदीक ही गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

महेंद्रगढ़ के गांव रामबास में स्थित उप-स्वास्थ्य केंद्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अपग्रेड होगा, महेंद्रगढ़ के ही गांव छापड़ा सलीमपुर, कनीना, छीलरो, मुंडिया खेड़ा, भडफ़, मोरुंड, नायन, राय मलिकपुर, मुसनोता, चंदपुरा, नांगल नुनिया तथा गांव सेका में नया उप-स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मंजूरी दी है। उक्त नए स्वास्थ्य केंद्रों के खुलने से महेंद्रगढ़ जिले के सुदूर गांवों में रहने वाले लोगों को प्राथमिक उपचार, टीकाकरण, मातृ-शिशु देखभाल और अन्य बुनियादी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दूर नहीं जाना होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.