सौरव गांगुली की बायोपिक ‘दादा’ का पोस्टर रिलीज, राजकुमार राव का दिखा लुक

सौरव गांगुली की बायोपिक 'दादा' का पहला पोस्टर रिलीज! राजकुमार राव निभाएंगे गांगुली का किरदार। जानें सुशांत सिंह राजपूत और इस फिल्म के बीच का क्या कनेक्शन था।

सौरव गांगुली की बायोपिक ‘दादा’ का पहला पोस्टर 8 जुलाई को रिलीज किया गया है. पोस्टर में राजकुमार राव लॉर्ड्स की बालकनी में सौरव गांगुली के मशहूर शर्ट लहराने वाले अंदाज को दोहराते नजर आए. पोस्टर सामने आते ही फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटेड बढ़ गई है.

1 / 5
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुशांत सिंह राजपूत सौरव गांगुली की बायोपिक में काम करना चाहते थे. 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में क्रिकेटर का किरदार निभाने के बाद वह गांगुली का रोल भी पर्दे पर निभाने के लिए काफी एक्साइटेड थे.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुशांत सिंह राजपूत सौरव गांगुली की बायोपिक में काम करना चाहते थे. ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ में क्रिकेटर का किरदार निभाने के बाद वह गांगुली का रोल भी पर्दे पर निभाने के लिए काफी एक्साइटेड थे.

2 / 5
बताया जाता है कि साल 2018 में सुशांत की टीम ने सौरव गांगुली से उनकी जिंदगी पर फिल्म बनाने की बात की थी. हालांकि उस समय गांगुली अपनी बायोपिक बनवाने के लिए तैयार नहीं थे, इसलिए उन्होंने विनम्रता से इस प्रस्ताव को मना कर दिया था. फिर भी सुशांत ने उनसे कहा था कि जब भी वह तैयार हों, उन्हें जरूर याद करें.

3 / 5
जून 2020 में सुशांत सिंह राजपूत अपने मुंबई स्थित घर में मृत पाए गए. उनकी मौत ने पूरे देश को झकझोर दिया था. इस मामले को लेकर कई तरह की चर्चाएं हुईं और आज भी यह मामला लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.

4 / 5
शुरुआत में कुछ रिपोर्ट्स में रणबीर कपूर का नाम भी सामने आया था, लेकिन बाद में खुद सौरव गांगुली ने पुष्टि की कि उनकी बायोपिक 'दादा' में मुख्य भूमिका राजकुमार राव निभाएंगे. फिल्म का निर्देशन विक्रमादित्य मोटवाने कर रहे हैं.

शुरुआत में कुछ रिपोर्ट्स में रणबीर कपूर का नाम भी सामने आया था, लेकिन बाद में खुद सौरव गांगुली ने पुष्टि की कि उनकी बायोपिक ‘दादा’ में मुख्य भूमिका राजकुमार राव निभाएंगे. फिल्म का निर्देशन विक्रमादित्य मोटवाने कर रहे हैं.

5 / 5
Leave A Reply

Your email address will not be published.