हरियाणा में आज से चलेगी बर्फीली शीतलहर, 31 जनवरी से फिर पलटेगा मौसम; जानें कब होगी बारिश

पश्चिमी विक्षोभ गुजरने के बाद वीरवार से बर्फीली हवा चलने पर दिन-रात के तापमान में गिरावट आएगी।

हिसार: पश्चिमी विक्षोभ गुजरने के बाद वीरवार से बर्फीली हवा चलने पर दिन-रात के तापमान में गिरावट आएगी। सर्दी एक बार फिर और बढ़ने से लोगों की परेशानियां बढ़ेंगी। उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों की बर्फ से ढकी चोटियों से बर्फीली हवा 10 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में एक बार फिर से अगले दो-तीन दिनों के दौरान तापमान में गिरावट आएगी। साथ ही सुबह कोहरा भी छाया रहेगा।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से बुधवार को उत्तरी व पूर्वी जिलों पर आंशिक बादल छाए रहे और कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हुई। पश्चिमी-दक्षिणी जिलों में मौसम आमतौर पर शुष्क और ऊपरी व निचले सतह पर कोहरा छाया रहा जिससे दृश्यता कम हो गई।

31 जनवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में मौसम में बदलाव होगा। 31 जनवरी से 2 फरवरी के दौरान हल्की बारिश के एक बार फिर से आसार बनते नजर आ रहे हैं। साथ ही पश्चिमी व दक्षिणी हिस्सों में उत्तरी बर्फीली सर्द हवा के चलने से ठिठुरन बढ़ गई। हालांकि दोपहर बाद यह विक्षोभआगे निकल गया। इस दौरान दिन के तापमान में गिरावट और रात्रि तापमान में बढ़त देखने को मिली। वहीं, कुछ स्थानों पर शीत दिवस की स्थिति दर्ज की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.