करनाल लूट मामला: बाइक सवार बदमाशों ने 43 हजार लूटे, जांच शुरू

हरियाणा के करनाल में स्कूटी सवार से 43,200 रुपये की लूट। बदमाशों ने रॉड से किया हमला। पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर जांच तेज की। पूरी जानकारी पढ़ें।

करनाल : हरियाणा के करनाल से लूट और मारपीट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां कर्ण विहार के पास बाइक सवार दो बदमाशों स्कूटी सवार से 43 हजार 200 रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित की पहचान सूरज नगर निवासी रविचंद्र के रुप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह नगला चौक से कर्ण विहार की ओर पहुंचे, तभी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। शेखपुरा-सोहाना नहर के पास  बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और उन पर लोहे की रॉड से हमला किया। इसके बाद उन्हें गंभीर रुप से जख्मी कर नकदी लेकर फरार हो गए। रविचंद्र ने पुलिस को बदमाशों का बाइक का नंबर HR 60N 5651 बताया है जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।

पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए घटनास्थल तथा आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। वहीं, पीड़ित द्वारा बताए गए बाइक नंबर के आधार पर छापेमारी शुरु कर दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.