राज्यस्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी कल: 7 जूनियर वैज्ञानिक दिखाएंगे अपना दम, नवाचार और मॉडल्स का होगा संगम
शहर में राजकीय कन्या स्कूल का मुख्य गेट।
भिवानी। राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन 31 जनवरी और एक फरवरी को गुरुग्राम में किया जाएगा। जिसमें जिले के सात चयनित विद्यार्थी अपने अभिनव विज्ञान मॉडल और परियोजनाएं प्रस्तुत करेंगे। सभी जूनियर वैज्ञानिक अपने-अपने माॅडल में जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम स्थान पर रहे हैं।
राज्यस्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिए विद्यार्थियों का चयन करने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा खंड व जिला स्तर की विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गई थी। इन प्रदर्शनियों में अलग-अलग मॉडल में प्रथम विजेता विद्यार्थी का राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिए चयन किया गया है।