पञ्चांग एवं राशिफल, सोमवार, दिनांक 20 जुलाई 2026
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 20 जुलाई 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, सोमवार, दिनांक 20 जुलाई 2026
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 20 जुलाई 2026*
*सोमवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* आषाढ़
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* सप्तमी – 28:04 तक
*🗒पश्चात्-* अष्टमी
*🌠नक्षत्र-* हस्त – 19:10 तक
*🌠पश्चात्-* चित्रा
*💫करण-* गर – 15:43 तक
*💫पश्चात्-* वणिज
*✨योग-* शिव – 18:37 तक
*✨पश्चात्-* सिद्ध
*🌅सूर्योदय-* 05:35
*🌄सूर्यास्त-* 19:19
*🌙चन्द्रोदय-* 11:33
*🌛चन्द्रराशि-* कन्या – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*💡अभिजित-* 11:59 से 12:54
*🤖राहुकाल-* 07:18 से 09:01
*🎑ऋतु-* वर्षा
*⏳दिशाशूल-* पूर्व
*✍विशेष👉*
*_🔅आज सोमवार को 👉 आषाढ़ सुदी सप्तमी 28:04 तक पश्चात् अष्टमी प्रारम्भ , विवस्त सप्तमी , वारुणी सप्तमी , सूर्य पूजा , सर्वदोषनाशक रवियोग 11:28 से 19:10 तक , विघ्नकारक भद्रा 28:04 से , सूर्य पुष्य नक्षत्र में 11:28 पर , अल्पवृष्टि योग , णमोकार पैन्तीसी व्रत प्रारम्भ (जैन) , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , मां ताप्ती जयन्ती (ताप्ती जन्मोत्सव , आषाढ़ शुक्ल सप्तमी) , श्री नेमीनाथ जी मोक्ष कल्याणक (जैन , आषाढ़ शुक्ल सप्तमी) , श्री कलिखो पुल जन्म दिवस , अभिनेता नसीरुद्दीन शाह जन्म दिवस , अभिनेता श्री राजेंद्र कुमार तुली जयन्ती , श्री बटुकेश्वर दत्त स्मृति दिवस , श्रीमती शीला दीक्षित स्मृति दिवस , श्री गुलाम मोहम्मद शाह जयन्ती , National Moon Day(1969) व अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस (International Chess Day)।_*
*_🔅कल मंगलवार को 👉 आषाढ़ सुदी अष्टमी 29:18 (अगले दिन सुबह 05:18) तक पश्चात् नवमी प्रारम्भ , श्री दुर्गाष्टमी व्रत , परशुरामाष्टमी (उड़ीसा ) , भौमाष्टमी , खार्ची /खरसी पूजा (त्रिपुरा) , विघ्नकारक भद्रा 16:38 तक , वक्री बुध पूर्व में उदय 19:28 पर , चौमासी अट्ठाई / अष्टन्हिका व्रत प्रारंभ ( श्वे. ,जैन) , भगवती पार्वती जयन्ती (आषाढ़ शुक्ल अष्टमी) , श्री सरथलदेवी यात्रा (किश्तवाड़ , जम्मू-कश्मीर) व विश्व जिराफ दिवस।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*एतदर्थं कुलीनानां*
*नृपाः कुर्वन्ति सङ्ग्रहम्।*
*आदिमध्यावसानेषु*
*न त्यजन्ति च ते नृपम्॥*
*भावार्थ👉*
_कुलीन लोग आरम्भ से अन्त तक साथ नहीं छोड़ते । वे वास्तव में संगति का धर्म निभाते हैं । इसलिए राजा लोग कुलीन जनों का संग्रह विभिन्न सेवाओं व सहायताओं के लिए करते हैं, ताकि समय-समय पर सत्परामर्श मिल सके।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*20 जुलाई 2026 , सोमवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपको मान-सम्मान मिलेगा। कामकाज, व्यवहार, सौदेबाजी हर चीज में ईमानदारी रखें। सब आपके अनुकूल होगा। पुराने दोस्त ओर रिश्तेदारों से बातचीत हो सकती है। कोई चिंता भी परेशान कर सकती है। कोई भी फैसला करने से पहले सावधानी रखें व उस पर गौर फरमाएँ। आपकी यात्रा सफल रहेगी। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता आएगी। स्वास्थ्य सुधार होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । कोई व्यक्ति आपके करियर की समस्या का सही समाधान निकाल सकता है। रास्ता साफ होते ही आप उस दिशा में कोशिशें शुरू कर दें। सफलता मिलेगी। काम में मन लगेगा। काम करना चाहेंगे तो परिस्थितियां आपके साथ हो सकती हैं। धैर्य रखें और समय बीत जाने दें। कुसंगति से बचें।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपको शुभ समाचार मिलेंगे। आपका स्वाभिमान बना रहेगा। किसी मजबूर व्यक्ति की मदद भी कर सकते हैं। किसी धार्मिक काम में भी आपका पैसा लग सकता है। सुबह व्यायाम करें, अतिरिक्त लाभ मिलेगा। आज आपके किसी काम की वजह से बहुत झुंझलाहट महसूस करेगा। आज आपका मन रोमांस की चाह रखेगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
दिन के शुरुआती समय में बड़े फायदे का कोई काम या सौदा आपके सामने आ सकता है। किसी भी बड़ी जरूरत पर कोई न कोई मदद मिल जाएगी। पैसों के संबंध में बड़े फैसले के लिए किसी से सलाह लेनी पड़ सकती है। किसी पुराने प्रोजेक्ट या काम को शुरु करने के लिए आज का दिन शुभ है।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपकी यात्रा आरामदेह रहेगी। आपको नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। किस्मत का साथ मिलेगा। आत्मविश्वास बढ़ सकता है। दिमाग में कई तरह की बातें भी रहेंगी। कुछ कर दिखाने की इ’छा तेज हो सकती है। कोई अज्ञात भय सताएगा। आमदनी बढऩे के आसार हैं, कार्य क्षेत्र में लाभ होगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज फालतू खर्च होगा। आपका पुराना रोग उभर सकता है। सोचे हुए काम भी समय पर पूरे होंगे। बिजनेस, प्यार और परिवार के बारे में आपको कुछ बातें पता चलेंगी, जो आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगी। अचानक यात्रा के कारण आप आपाधापी और तनाव का शिकार हो सकते हैं।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। आपको शुभ समाचार मिलेंगे। वरिष्ठजनों का सहयोग मिलेगा बेचैनी से मुक्ति पाने के लिए आने वाले दिनों में कुछ बदलाव करने पड़ सकते हैं। जिनसे आपको फायदा भी होगा। रुका हुआ धन मिलेगा और आर्थिक हालात में सुधार आएगा। संतान और शिक्षा से जुड़े काम पूरे होंगे।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आपके रचनात्मक कार्य लाभदायक रहेंगे। आज भागदौड़ रहेगी। कोई शोक समाचार मिल सकता है। आज आप परिवार के लिए समय निकाल सकते हैं, बाहर जाने का कार्यक्रम बनाएं तो बेहतर रहेगा। ब’चे आपके दिन को बहुत मुश्किल बना सकते हैं। गलतफहमियां दूर होंगी।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज नई योजना बनेगी। आपके कार्यप्रणाली में सुधार होगा। किसी काम के लिए सीमा तय करें और खुद पर कंट्रोल करें। अलग-अलग नज़रिए के चलते आपके और आपके जीवनसाथी के बीच वाद-विवाद हो सकता है। कई मामलों में प्रगति होगी। पैसों के मामलों में कोई कदम बढ़ाने के पहले अ’छी तरह जांच लें।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपकी यात्रा मनोरंजक रहेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। आप धैर्य और संयम रखें। कोई बड़ी योजनाओं और विचारों के जरिए आपका ध्यान आकर्षित कर सकता है। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले उस व्यक्ति के बारे में भली-भांति जाँच-पड़ताल कर लें। आपके प्रेम-प्रसंग अनुकूल रहेंगे।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। आपके आसपास के कुछ लोग तनाव से बाहर आने में आपकी मदद कर सकते हैं। आपके लिए अ’छा रहेगा। घर वालों के साथ मिलकर कुछ अलग और रोमांचक किया जाना चाहिए। एकतरफ़ा प्यार आपको निराश कर सकता है।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज जल्दबाजी न करें। किसी विवाद से बचें। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। रोजमर्रा की समस्याएं आसानी से सुलझ सकती हैं। अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। अपनी व्यक्तिगत भावनाएँ और गोपनीय बातें अपने प्रिय से बाँटने का सही समय नहीं है। कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज की सराहना होगी।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*20 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1031 – रॉबर्ट द्वितीय के उत्तराधिकारी हेनरी प्रथम ने स्पेन के राजा के रूप में पदभार संभाला।
1654 – एंग्लो-पुर्तगाल संधि के तहत पुर्तगाल इंग्लैंड के अधीन हुआ।
1761 – माधव राव प्रथम पेशवा बने।
1810 – बोगोटा, न्यू ग्रेनेडा (अब कोलंबिया) के नागरिकों ने स्पेन से अलग कर खुद को स्वतंत्र घोषित किया।
1807 – फ्रांस में साओन नदी पर एक नाव अपस्ट्रीम को सफलतापूर्वक शक्ति देने के बाद, निकेफोरेस नीएपा को नेपोलियन बोनापार्ट द्वारा पाइरोलोफोरे के लिए पेटेंट दिया गया, यह दुनिया का पहला आंतरिक दहन इंजन था।
1847 – जर्मनी के खगोलशास्त्री थियोडोर ने धूमकेतु ब्रोरसेन-मेटकॉफ की खोज की।
1878 – हवाई में पहला टेलीफ़ोन को हवाई में बनाया गया।
1885 – फुटबॉल खेलना ब्रिटेन में वैध किया गया
1903 – फोर्ड मोटर कंपनी ने अपनी पहली कार बाजार में उतारी।
1924 – खेल अख़बार सोवेत्स्की स्पोर्ट की स्थापना की गई।
1933 – लंदन में यहूदी विरोधी भावना के खिलाफ पांच लाख लोगों ने रैली निकाली।
1938 – जापान के नाम वापिस लेने के बाद फिनलैंड को 1940 ओलंपिक खेलों की मेजबानी सौंपी गयी।
1944 – अमेरिका ने जापान के कब्जे वाले गुआम पर हमला किया।
1944 – तानाशाह एडॉल्फ हिटलर जर्मनी सेना के एक अधिकारी क्लॉस वॉन स्टॉफ़ेनबर्ग द्वारा किये गये हमले में बाल-बाल बचा।
1951 – जार्डन के शाह किंग अब्दुल्ला प्रथम पर यरुशलम में किये गये हमले में मारे गये।
1956 – फ्रांस ने ट्यूनिशिया को स्वतंत्र देश घोषित किया।
1962 – फ्रांस और ट्यूनीशिया के बीच राजनयिक संबंध एक बार फिर से अच्छे हुये।
1963 –17 अफ्रीकी देशों और मदगास्कर ने यूरोपियन परिषद् के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1969 – अमेरिकी खगोलशास्त्री नील आम्रस्टांग और बज एल्द्रिन चांद पर पहुंचने वाले पहले व्यक्ति बने।
1974 – तुर्की के हजारों सैनिकों ने ग्रीस की राजधानी एथेंस में चल रही बातचीत के विफल रहने पर उत्तरी साइप्रस पर हमला कर दिया था।
1997 – तिस्ता नदी के जल बंटवारे पर भारत-बांग्लादेश में समझौता।
1998 – तालिबानी फरमान के बाद केयर इंटरनेशनल और मेडिसिन्स सेंस फ्रंटियर्स के 250 सहायताकर्मियों ने अफगानिस्तान छोड़ा।
1999 – यू.आर. राव (भारत) ‘यूनिस्पेस-3’ (अंतरिक्ष सम्मेलन) के अध्यक्ष निर्वाचित।
1999 – स्पेन में प्रथम बौद्ध स्तूप का उद्घाटन।
2000 – जिम्बाब्वे की पार्लियामेंट ने अपना नया सत्र शुरू किया जिसमें एक दशक में पहली बार विपक्ष को बैठने की अनुमति मिली।
2001 – लंदन स्टॉक एक्सचेंज सार्वजनिक किया गया।
2002 – उत्तर व दक्षिण कोरिया ने आपस में वायुयान सेवा की शुरुआत की।
2005 – कनाडा में समलैंगिक विवाह को कानूनी स्वीकृति दी गयी और वह ऐसा करने वाला चौथा देश बना।
2007 – पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय ने मुशर्रफ़ सरकार द्वारा बर्खास्त किये गए मुख्य न्यायाधीश इफ़्तिख़ार चौधरी को पद पर पुन: बहाली का निर्णय दिया।
2008 – अमेरिकी विदेशमंत्री कोंडलिजा राइस ने भारतीय अमेरिकी डॉक्टर जयन्त पाटिल के प्रत्यर्पण को मंजूरी दी।
2012 – मेक्सिको के नयारित में एक बस हादसे में 21 लोग मारे गये जबकि 29 घायल हो गये।
2017- रामनाथ कोविन्द, भारत के 14वें राष्ट्रपति निर्वाचित हुए।
2019 – लालजी टंडन को मध्यप्रदेश का नया राज्यपाल बनाया गया और मध्यप्रदेश की मौजूदा गवर्नर आनंदीबेन पटेल को उत्तरप्रदेश भेजा गया।
2020 – भारतीय नौसेना ने अमेरिकी नौसेना के साथ अंडमान निकोबार के पास समुद्र में किया युद्धाभ्यास किया।
2020 -संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने अपने पहले मंगल मिशन को सफलतापूर्वक लांच कर इतिहास रचा। लाल ग्रह के लिए अंतरिक्षयान रवाना करने वाला अरब जगत का पहला और दुनिया का सातवां देश बना।
2020 – चीन द्वारा हांगकांग पर नया राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगाये जाने के बाद ब्रिटेन ने हांगकांग के साथ अपनी प्रत्यर्पण की व्यवस्था को निलंबित कर दिया।
2021 – भारतीय वायुसेना की सारंग हेलीकॉप्टर डिसप्ले टीम का रूस के जुकोवस्की अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा में पहली बार माक्स अंतर्राष्ट्रीय एयर शो में प्रदर्शन शुरू (20 जुलाई 2021 से 25 जुलाई 2021 तक)।
2021 – अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी के सरकारी आवास के पास राकेट हमला हुआ।
2021 – एरियल हेनरी ने हैती के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।
2022 – भारत व नामीबिया ने वन्यजीव संरक्षण और सतत जैव-विविधता उपयोग संबंधी समझौता-ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये।
2022 – रानिल विक्रमसिंघे श्रीलंका के नए राष्ट्रपति बने (225 में से 134 वोट मिले)।
2023 – राज्यसभा के सभापति ने लैंगिक समानता स्थापित करते हुए उप-सभापतियों के पैनल में पचास प्रतिशत महिला सदस्यों को मनोनीत किया।
2023 – पारंपरिक औषधियों पर भारत और आसियान का सम्मेलन आज नई दिल्ली में आयोजित किया।
2023 – इस्पात क्षेत्र और डीकार्बोनाइजेशन से जुड़े मुद्दों पर सहयोग के लिए भारत-जापान के बीच द्विपक्षीय बैठक सम्पन्न हुई।
2024 – केरल में निपाह वायरस का केस मिला , 14 साल का लड़का संक्रमित हुआ।
2025 – इंडोनेशिया में जहाज में आग, जान बचाने समुद्र में कूदे लोग, 3 की मौत; 280 लोग सवार थे, 100 लापता हुए।
2025 – गाजा में भूखों पर फिर इजरायल की गोलियां बरसी , लगभग 67 मर गए।
*20 जुलाई को जन्मे व्यक्ति👉*
356 – ईसा पूर्व महान विजेता सिकंदर का जन्म हुआ (कन्फर्म नहीं)।
1811 – लॉर्ड एल्गिन – भारत के गवर्नर जनरल और वायसराय थे।
1828 – गणेश वासुदेव जोशी – महाराष्ट्र के समाजसुधारक तथा सामाजिक कार्यकर्ता थे (मतभेद)।
1919 – माउंट एवरेस्ट को सबसे पहले जीतने वाले सर एडमंड हिलेरी का जन्म हुआ।
1920 – ग़ुलाम मोहम्मद शाह – जम्मू और कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ।
1921 – सामता प्रसाद – प्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय संगीतकार तथा तबला वादक थे।
1929 – राजेंद्र कुमार – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध सदाबहार अभिनेता।
1939 – ब्रिगेडियर बी.डी. मिश्रा भारतीय सेना के पूर्व ब्रिगेडियर व अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल बने।
1950 – नसीरुद्दीन शाह – भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध तथा प्रतिभाशाली अभिनेता।
1969 – कलिखो पुल – अरुणाचल प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।
1980 – ग्रेसी सिंह हिन्दी फिल्मों की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री।
1989 – अरूणिमा सिन्हा भारत से राष्ट्रीय स्तर की पूर्व वालीबाल खिलाड़ी तथा एवरेस्ट शिखर पर चढ़ने वाली पहली भारतीय दिव्यांग।
*20 जुलाई को हुए निधन👉*
1866 – जर्मनी के गणितज्ञ बरनार्ड रीमैन का टीबी के रोग में निधन हुआ।
1914 – बालकृष्ण भट्ट – आधुनिक हिन्दी साहित्य के शीर्ष निर्माताओं में से एक।
1920 – सारदा देवी भारत के सुप्रसिद्ध संत स्वामी विवेकानंद के गुरु रामकृष्ण परमहंस की आध्यात्मिक सहधर्मिणी थीं।
1922 – चन्द्रनाथ शर्मा – असम राज्य के प्रथम असहयोगी और असम में कांग्रेस के संस्थापकों में से एक।
1937 – गूल्येलमो मार्कोनी इटली का अन्वेषक था जिसने लम्बी दूरी तक रेडियो संचार के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभायी।
1965 – बटुकेश्वर दत्त – भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक थे।
1966 – अन्ना चांडी – भारत की पहली महिला न्यायाधीश थीं।
1972 – गीता दत्त, प्रसिद्ध पार्श्वगायिका।
1978 – दक्षिणायनी वेलायुधन – एक भारतीय सांसद और उत्पीड़ित वर्गों के नेत्री थी।
1982 – मीरा बेन – एक ब्रिटिश सैन्य अधिकारी की पुत्री, जिन्होंने ‘भारतीय स्वतंत्रता संग्राम’ में महात्मा गाँधी के सिद्धांतों से प्रभावित होकर खादी का प्रचार किया।
2011 – लुसियन माइकल फ्रायड- एक ब्रिटिश चित्रकार और ड्राफ्ट्समैन थे, जो आलंकारिक कला में विशेषज्ञता रखते थे।
2013 – खुर्शीद आलम खान एक भारतीय राजनीतिज्ञ और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस राजनीतिक दल के एक वरिष्ठ नेता थे।
2016 – हाशिम अंसारी – अयोध्या-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद के मुख्य पैरोकार थे।
2019 – कांग्रेस की दिग्गज नेत्री तथा दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का निधन।
2020 – ओडिया एक्टर बिजय मोहंती का निधन। मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित पंचांग।
2020 – 1980 ओलंपिक को मैस्कॉट देने वाले विक्टर चिज़िकोव का निधन।
2021 – सिक्किल आर. भास्करन कर्नाटक संगीत और तमिल इसाई के वायलिन वादक थे।
2021 – जाने माने नाट्य निर्देशक, व्यंग्यकार और लखनऊ रंगकर्म के स्तंभ उर्मिल कुमार थपलियाल (78 वर्ष) का निधन हुआ।
2023 – क्रोएशियाई बास्केटबॉल कोच मिर्को नोवोसेल (85) का निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी गीतकार और रॉक गिटारवादक जेरी मिलर (81) का निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी पॉप और कंट्री गायिका सैंडी पोसी (80) का निधन।
2025 – अफगान – अमेरिकी मानवतावादी और ज़ाबुली शिक्षा केंद्र की संस्थापक रजिया जान (81) का निधन हुआ।
*20 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 मां ताप्ती जयन्ती (ताप्ती जन्मोत्सव , आषाढ़ शुक्ल सप्तमी)।
🌟 श्री नेमीनाथ जी मोक्ष कल्याणक (जैन , आषाढ़ शुक्ल सप्तमी)।
🌟 श्री कलिखो पुल जन्म दिवस।
🌟 अभिनेता नसीरुद्दीन शाह जन्म दिवस।
🌟 अभिनेता श्री राजेंद्र कुमार तुली जयन्ती।
🌟 श्री बटुकेश्वर दत्त स्मृति दिवस।
🌟 श्रीमती शीला दीक्षित स्मृति दिवस।
🌟 श्री गुलाम मोहम्मद शाह जयन्ती।
🌟 National Moon Day(1969)।
🌟 अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस (International Chess Day)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*