झज्जर: बछड़े को बचाने कुएं में उतरे 4 लोगों की जहरीली गैस से मौत

झज्जर के मुनीमपुर गांव में दर्दनाक हादसा। बछड़े को बचाने कुएं में उतरे 4 ग्रामीणों की जहरीली गैस से मौत। प्रशासन और दमकल विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन।

झज्जर :  हरियाणा के झज्जर जिले के गांव मुनीमपुर में रविवार शाम एक दिल को झकझोर कर रख देने वाली घटना सामने आई है। यहां बछड़े को बचाने कुएं में उतरे दलबीर,नरेंद्र,मोनू और रामू की जहरीली गैस से दम घुटने पर मौत हो गई। तीन घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद चारों ग्रामीणों को निकाला गया,अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।

पुलिस कमिश्नर डॉ.राजश्री सिंह ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान निगरानी की।कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स भी मौजूद रहे।बचाव के दौरान सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार की भी तबीयत बिगड़ी। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। झज्जर पुलिस,दमकल विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने राहत एवं बचाव अभियान चलाया। मुनिमपुर हादसे के बाद ग्रामीणों का आरोप है कि समय पर प्रशासन की मदद नहीं मिली। ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग  की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.