पञ्चांग एवं राशिफल, बुधवार, दिनांक 22 जुलाई 2026

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 22 जुलाई 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, बुधवार, दिनांक 22 जुलाई 2026

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 21 जुलाई 2026*
*मंगलवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* आषाढ़
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* अष्टमी – 29:18 तक
*🗒पश्चात्-* नवमी
*🌠नक्षत्र-* चित्रा – 20:49 तक
*🌠पश्चात्-* स्वाति
*💫करण-* विष्टि – 16:37 तक
*💫पश्चात्-* बव.
*✨योग-* सिद्ध – 18:25 तक
*✨पश्चात्-* साध्य
*🌅सूर्योदय-* 05:35
*🌄सूर्यास्त-* 19:18
*🌙चन्द्रोदय-* 12:30
*🌛चन्द्रराशि-* कन्या – 07:55 तक
*🌛पश्चात्-* तुला
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*💡अभिजित-* 11:59 से 12:54
*🤖राहुकाल-* 07:18 से 09:01
*🎑ऋतु-* वर्षा
*⏳दिशाशूल-* उत्तर

*✍विशेष👉*

*_🔅आज मंगलवार को 👉 आषाढ़ सुदी अष्टमी 29:18 (अगले दिन सुबह 05:18) तक पश्चात् नवमी प्रारम्भ , श्री दुर्गाष्टमी व्रत , श्री परशुरामाष्टमी (उड़ीसा ) , श्री भौमाष्टमी , श्री महाष्टमी व्रत , खार्ची /खरसी पूजा (त्रिपुरा) , महिषघ्नी व्रत , विघ्नकारक भद्रा 16:38 तक , वक्री बुध पूर्व में उदय 19:28 पर , चौमासी अट्ठाई / अष्टन्हिका व्रत प्रारंभ ( श्वे. ,जैन) , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , भगवती पार्वती जयन्ती (आषाढ़ शुक्ल अष्टमी) , श्री सरथलदेवी यात्रा (किश्तवाड़ , जम्मू-कश्मीर) , श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जन्म दिवस , श्री उमाशंकर जोशी जयन्ती , श्री व्योमेश चन्‍द्र बनर्जी स्मृति दिवस व वी. एस. अच्युतानंदन स्मृति दिवस।_*
*_🔅कल बुधवार को 👉 आषाढ़ सुदी नवमी  पूर्णरात्रि , भड्डली / भढली नवमी।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*गुरुः श्रेष्ठः स एवास्ति*
*येनाचारः शुभो भवेत्।*
*यस्य    सङ्गप्रभावेण*
*सन्मार्गो मित्रमेव तत्।।*
*भावार्थ👉*
_गुरु  वही  श्रेष्ठ  होता  है  जिसकी प्रेरणा  से  किसी  का  चरित्र शुभ हो जाए और  मित्र  वही  श्रेष्ठ  होता  है  जिसकी  संगत  से हम सन्मार्गगामी बनें।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*22 जुलाई 2026 , बुधवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज मन खुश रहेगा। नौकरी में पदोन्नति या सम्मान के आसार हैं। कार्यक्षेत्र या घर पर व्यस्त रहने के योग हैं। आपको थोड़ा संयम से रहने की आवश्यकता होगी। आपके परिवार का कोई सदस्य आपके लिये मार्गदर्शक बनेगा। घर में उत्सव जैसा माहौल बन सकता है। थकान महसूस होगी। आराम के लिए समय निकालें। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपको स्वास्थ्य को लेकर आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता होगी। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य हासिल करने में थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है लेकिन उन्हें इस कड़ी मेहनत का अपेक्षित परिणाम भी हासिल होगा। दिन की शुरुआत में आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज अपने स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा चिंता न करें, क्योंकि इससे आपकी बीमारी और बिगड़ सकती है। पैसे कमाने के नए मौके मुनाफा देंगे। आपको पहली नजर में किसी से प्यार हो सकता है। घर में मरम्मत का काम या सामाजिक मेल-मिलाप आपको व्यस्त रखेगा। व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
दुश्मन की ताकत का अंदाजा लगाए बिना उलझना ठीक नहीं है। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। विरोधी परास्त होंगे। महत्वपूर्ण कार्य में विलंब संभव है। लाभ होगा। अपने प्रेमी या जीवनसाथी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज किसी समारोह का मुख्य हिस्सा बनने के पूर्ण योग हैं। साझेदारी में चल रहा गतिरोध दूर होने के आसार है। आयात-निर्यात के कारोबार में बड़ा लाभ संभव है। समान विचारधारा वाले लोगों के साथ काम करना आसान रहेगा। दूसरों की गलती अपने पर आ सकती है। काम में देरी से लाभ की मात्रा सीमित होगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आपको सुख-समृद्धि, कार्यक्षेत्र में उन्नति, सुखद सफल यात्राएं, परिवार और जीवन साथी का सहयोग सब मिलने के आसार हैं। विवाहित व्यक्ति अपने जीवनसाथी में पूर्णतया विश्वास जतायें अन्यथा संबंधों में खटास पैदा हो सकती है। आपके कर्मक्षेत्र, आपके सम्मान व आपके नाम पर पड़ने के आसार हैं।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज भाग्य आपके साथ है। लंबे समय से चले आ रहे प्रेम संबंधों को नया रूप देने के लिए अच्छा मौका है। आज स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। अचानक सेहत बिगड़ सकती है और कई जरूरी काम भी रुक सकते हैं। परिवार के लोग आपसे थोड़े नाराज हो सकते हैं।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं, इससे बचने के लिए कहीं बाहर जाएं और दोस्तों के साथ कुछ समय बिताएं।आज जिस नए समारोह में आप शिरकत करेंगे, वहाँ से नयी दोस्ती की शुरुआत होगी। आज आपका प्रिय आपके साथ में समय बिताने और तोहफे की उम्मीद कर सकता है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपके परिश्रम से किए गए कार्य में सिद्धि होगी। नौकरी में आप का सम्मान बढेगा। यात्रा के दौरान आप नयी जगहों को जानेंगे। और महत्वपूर्ण लोगों से मुलाक़ात होगी। आप अपने प्रिय द्वारा कही गयी बातों के प्रति काफ़ी संवेदनशील होंगे। अगर आप सूझ-बूझ से काम लें, तो आज अतिरिक्त धन कमा सकते हैं।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपके आय के नए स्रोत बनेंगे। आकस्मिक धन के अवसर मिलेंगे। मित्रों और जीवनसंगिनी के सहयोग से राह आसान होगी। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। दफ़्तर का तनाव आपकी सेहत खऱाब कर सकता है। अपने जज्बात पर काबू रखें। आज आपको अपने प्रिय की याद सताएगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आप करिअर से जुड़े फैसले खुद करें, बाद में इसका लाभ आपको मिलेगा। सहकर्मियों और कनिष्ठों के चलते चिंता और तनाव के क्षणों का सामना करना पड़ सकता है। माता-पिता की मदद से आप आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में कामयाब रहेंगे। आज दोस्तों के साथ बाहर घूमना आपके मन को खुशी देगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज भाग्य पर निर्भर न रहें और अपनी सेहत को सुधारने की कोशिश करें। आप उन लोगों की तरफ वादे का हाथ बढ़ाएंगे, जो आपसे मदद की गुहार करेंगे। यह दिन आपके सामान्य वैवाहिक जीवन से कुछ हटकर होने वाला है। आप अपना समय सही जगह उपयोग करने में कुछ हद तक सफल रहोगे।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*21 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1658 – औरगजेब ने अपने अनौपचारिक राज्याभिषेक का जश्न मनाया।
1711 –  पृथ की संधि पर तुर्क साम्राज्य और रूस ने हस्ताक्षर किए।
1718 – ओटोमन साम्राज्य, ऑस्ट्रिया और वेनिस गणराज्य के बीच पासारोवित्ज़ की संधि पर हस्ताक्षर किए गए।
1749 –  पीटर स्टेन हॉलैंड के पेंशन सलाहकार बनाये गए।
1773 –  पोप क्लेमेन्स XIV ने जीसस पर प्रतिबन्ध लगाया।
1796 –  मुनगो पार्क बामना साम्राज्य की राजधानी सेगोऊ तक पंहुचा।
1831 – बेल्जियम ने नीदरलैंड से स्वतंत्रता हासिल की और लियोपोल्ड प्रथम राजा बने।
1883 – कोलकाता में भारत के पहले सार्वजनिक थियेटर ‘हॉल स्टार थियेटर’ की शुरुआत हुई।
1884 – पहला क्रिकेट टेस्ट मैच इंग्लैंड के लॉर्ड्स मैदान पर खेला गया।
1888 – ब्रिटेन के आविष्कारक डनलप ने टायर और टयूब तैयार किया जिससे परिवहन साधनों की गति बढ़ी।
1902 –  लुमिनेंस फुटबॉल क्लब की स्थापना ब्राजील के रियो डी जनेरियो में हुई।
1940 – सोवियत संघ ने एस्टोनिया लातविया और लिथुआनिया पर कब्जा किया।
1941 – यूक्रेन में 200 यहूदियों को जलाया गया।
1947 – भारत की संविधान सभा ने राष्ट्रीय ध्वज को मंजूरी दी।
1947 – इंडोनेशिया में पहली बार चुनाव हुए।
1954 – फ्रांस और वियतनाम के मध्य जनेवा कॉन्फ्रेन्स के समापन पर युद्ध विराम समझौते पर हस्ताक्षर हुये इस समझौते ने चीन और भारत में फ़्रांस के साम्राज्य का अंत कर दिया।
1963 – काशी विद्यापीठ को विश्वविद्यालय का दर्जा मिला।
1970 –  मिस्र में असवान हाई डैम पूरा किया गया।
1977 – नीलम संजीव रेड्डी भारत के 6वें राष्ट्रपति बने।
1983 – अंटार्कटिका के वोस्टॉक में सबसे कम तापमान माइनस 89.2 डिग्री दर्ज किया गया।
1988 – भारतीय राष्ट्रीय उपग्रह (इनसैट-1सी) का प्रक्षेपण किया गया।
2004 – संयुक्त राष्ट्र आम सभा ने भारी बहुमत से पश्चिमी किनारे के फ़िलिस्तीनी क्षेत्रों से इस्रायल को बाढ़ हटाने का प्रस्ताव पारित किया।
2007 – वांशिगटन में चार दिनों तक चले विचार-विमर्श के बाद भारत-अमेरिका परमाणु समझौते का प्रारूप तैयार किया गया।
2007 – हैरी पॉटर सीरिज की आखिरी किताब ‘हैरी पॉटर एंड द डेवली हैलोज’ जारी की गई।
2007 – प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं।
2008 – नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भारतीय मूल के रामबरन यादव को नेपाल का पहला राष्ट्रपति चुना गया।
2013 – बेल्जियम के महाराज अल्बर्ट द्वितीय ने बेटे फिलिप की ताजपोशी के लिए राजगद्दी छोड़ी।
2019 – चीन के जिआंगमेंग शहर में दुनिया का पहला हाई स्पीड रेल साउंड बैरियर बनाया गया ।
2020 – भारत और मालदीव ने मालदीव की राजधानी माले में ‘आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं’ की स्थापना के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
2021 – डीआरडीओ ने सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल आकाश – एनजी का व स्वदेशी रूप से विकसित कम वजन वाली, फायर एंड फॉरगेट मैन पोर्टेबल एंटीटैंक गाइडेड मिसाइल (एमपी-एटीजीएम) का सफल परीक्षण किया।
2021 – राफेल युद्धक विमानों की सातवीं खेप में तीन और विमान फ्रांस से उड़कर बिना रुके लगभग आठ हजार किलोमीटर की दूरी तय कर भारत पहुंचे।
2022 – इटली के प्रधानमंत्री मारियो ड्रैगी ने राष्ट्रीय एकता गठबंधन सरकार के टूटने के बाद प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया।
2022 – झारखंड की राज्यपाल रहीं श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव में पहली वरीयता वाले 2,824 वोट हासिल किए।
2023 – जयपुर में 4.5 की तीव्रता भूकंप आया।
2023 – पश्चिम बंगाल के हावड़ा मार्केट में भीषण आग लगने से 800-1000 दुकानें जल गई।
2023 – श्रीलंका ने भारतीय मुद्रा रुपए को घोषित विदेशी मुद्रा के रूप में अपनी प्रणाली में अधिसूचित किया।
2023 – दो दिवसीय वैश्विक खाद्य नियामक शिखर सम्मेलन 2023 विश्व में खाद्य सुरक्षा प्रणालियों को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ संपन्न हुआ।
2024 – केरल में निपाह वायरस की चपेट में आए मलप्पुरम के 14 वर्षीय किशोर की मौत हुई।
2024 – विदेश मंत्रालय ने बताया कि बांग्लादेश में आरक्षण के खिलाफ हिंसा भड़कने के बाद 4,500 से अधिक भारतीय छात्र स्वदेश लौट चुके , नेपाल के 500, भूटान के 38 और मालदीव के एक छात्र भी बांग्लादेश से भारत पहुंचे।
2025 – भारत के 14वें उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने पद से इस्तीफा दिया।

*21 जुलाई को जन्मे व्यक्ति👉*

1891 – जयरामदास दौलताराम स्वतंत्रता सेनानी , राजनेता , संविधान सभा के सदस्य , बिहार के पहले राज्यपाल व भारत के दूसरे कृषि मंत्री।
1899 – अर्नेस्ट हेमिंग्वे अमेरिकन उपन्यासकार तथा कहानीकार थे।
1910 – विगगो कैंपमैन – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ थे जो डेनमार्क के सामाजिक डेमोक्रेट्स के नेता थे।
1911 – उमाशंकर जोशी, ज्ञानपीठ पुरस्कार सम्मानित और प्रसिद्ध गुजराती साहित्यकार।
1930 – आनंद बख़्शी, भारतीय कवि और फ़िल्मी गीतकार।
1940 – शंकरसिंह वाघेला  गुजरात के एक भारतीय राजनीतिज्ञ ।
1942 – मल्लिकार्जुन खड़गे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से संबंधित भारतीय राजनीतिज्ञ।
1947 – भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी चेतन चौहान का जन्म हुआ।

*21 जुलाई को हुए निधन👉*

1822 – फ़्रांस के विख्यात रसायनशास्त्री केन्ट क्लोड लुईस गर्टले का निधन हुआ।
1906 – व्योमेश चन्‍द्र बनर्जी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष।
1972 – जिग्मे दोरजी वांग्चुक – भूटान के तीसरे राजा थे।
1995 – सज्जाद हुसैन – भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार थे।
2001- शिवाजी गणेशन, प्रसिद्ध तमिल अभिनेता।
2007 – अनिसेटी रघुवीर हैदराबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश रहे व असम के भूतपूर्व राज्यपाल भी।
2009 – गंगूबाई हंगल – ‘भारतीय शास्त्रीय संगीत’ की प्रसिद्ध गायिका।
2020 – लखनऊ ( उत्तर प्रदेश ) के पूर्व सांसद लालजी टंडन का निधन हुआ।
2022 – गांधीजी के साथ दांडी यात्रा करने वाले दादा नरसिंह पटेल (102) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी गायकbएंथोनी डोमिनिक बेनेडेटो (96) का निधन हुआ।
2023 – न्यूजीलैंड की एक बास्केटबॉल, सॉफ्टबॉल और हॉकी खिलाड़ी जेन तेहिरा (95) का निधन हुआ।
2023 – ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाड़ी ब्रायन टेबर (83) का निधन हुआ।
2024 – जापानी समकालीन शास्त्रीय संगीतकार व संगीत प्रोफेसर जोजी युसा (94) का निमोनिया से निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी मुक्केबाज रिची सैंडोवल का 63 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
2025 – भारत के सबसे वरिष्ठ और दिग्गज कम्युनिस्ट राजनेता तथा केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वी. एस. अच्युतानंदन (101) का निधन हुआ।

*21 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 भगवती पार्वती जयन्ती (आषाढ़ शुक्ल अष्टमी)।
🌟 श्री सरथलदेवी यात्रा (किश्तवाड़ , जम्मू-कश्मीर)।
🌟 श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जन्म दिवस।
🌟 श्री उमाशंकर जोशी जयन्ती।
🌟 श्री व्योमेश चन्‍द्र बनर्जी स्मृति दिवस।
🌟 वी. एस. अच्युतानंदन स्मृति दिवस।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Leave A Reply

Your email address will not be published.