गुड़गांव: ठगी का नया तरीका, पागलों जैसी हरकत कर उड़ाए 50 हजार रुपये

गुड़गांव के डीएलएफ फेज-3 में ठगों का नया जाल। मानसिक संतुलन बिगड़ने का नाटक कर स्क्रैप कारोबारी की जेब से 50 हजार रुपये उड़ाए। पुलिस ने दर्ज किया केस।

गुड़गांव : अगर सड़क पर चलते हुए आपको कोई युवक परेशान करे और ऐसे दिखाए कि उसका दिगामी संतुलन ठीक नहीं है ताे सावधान हो जाओ। यह ठगों का नया जाल है जिसमें फंसाकर वह लोगों से ठगी कर फरार हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला डीएलएफ फेज-3 थाना क्षेत्र में सामने आया है जहां स्क्रैप कारोबार से दो युवक 50 हजार रुपए की ठगी कर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(2), 303(2), 3(5) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से बरेली उत्तर प्रदेश के रहने वाले मेहंदीहसन ने बताया कि वह नाथुपुर एरिया में बनी झुग्गियों में रहते हैं और स्क्रैप का कारोबार करते हैं। 20 जुलाई की दोपहर को वह कापसहेड़ा में स्क्रैप का हिसाब करके वापस गुड़गांव लौटे थे। जब वह अपनी झुग्गी के पास पहुंचे तो एक युवक पागलों की तरह हरकत करते हुए उसकी कमीज खींचने लगा। इसी दौरान एक बिना नंबर की स्कूटी पर युवक आया और उसे पर मानसिक रूप से परेशान युवक को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए बहसबाजी करने लगा। इसी दौरान दोनों ने मिलकर उनके रुपए चुरा लिए।

जब वह अपनी झुग्गी पर पहुंचे तो उनकी जेब से नकदी गायब मिली। इस पर उन्होंने अपने बेटे को पूरी बात बताई और उसने पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी। पुलिस को दी शिकायत के बाद डीएलएफ फेज-3 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.