चंडीगढ़: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, हुड्डा की प्रतिक्रिया

नीट परीक्षा विवाद के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इसे देर से उठाया गया कदम बताया है।

चंडीगढ़: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को पद से इस्तीफा दे दिया है. दरअसल नीट परीक्षा में अनियमितताओं को लेकर दिल्ली समेत देशभर में प्रदर्शन कर रहे छात्र धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे. जिसके बाद ये इस्तीफा आया है. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेता प्रतिपक्ष और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रतिक्रिया दी है.

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर भूपेंद्र हुड्डा की प्रतिक्रिया: भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सांसद में अब चर्चा हो जाएगी. संसद में गतिरोध ही इसका था कि पहले इस्तीफा हो फिर आगे चर्चा होगी. ये इस्तीफा बहुत देर से लिया गया कदम है. इतने लोगों ने इस दौरान चोटें खाई हैं. जब युवाओं का विरोध देशभर में देख लिया फिर उन्होंने इतीफा दिया. धर्मेंद्र प्रधान को पहले ही इस्तीफा दे देना चाहिए था.”

इस्तीफे में धर्मेंद्र प्रधान ने क्या लिखा? धर्मेंद्र प्रधान ने युवाओं को संबोधित करते हुए लिखे पत्र में अपने इस्तीफे की घोषणा की. उन्होंने लिखा “यह सुनिश्चित करने के लिए कि जंतर-मंतर और देश भर की स्थिति का फायदा देश-विरोधी तत्व न उठा सकें, देश एकजुट रहे, और भारत के छात्र कानूनी मुश्किलों में न फंसें बल्कि अपनी पढ़ाई और करियर पर ध्यान दें, मैंने प्रधानमंत्री को अपना इस्तीफा सौंप दिया है. मेरे युवा साथियों, मैं पिछले चार दशक से अधिक समय से छात्र, शिक्षक और शिक्षा सुधार के लिए समर्पित रहा हूं. मेरा हमेशा यह विश्वास रहा है कि एक सशक्त, समावेशी और दूरदर्शी शिक्षा व्यवस्था ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला होती है. मैं देश के युवाओं की आकांक्षाओं, भावनाओं और उनकी न्यायोचित अपेक्षाओं का गहरा सम्मान करता हूं. भारत की युवा पीढ़ी के सपनों को साकार करना हम सभी के राजनीतिक और सामाजिक जीवन का नैतिक संकल्प रहा है. प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व में राष्ट्र की सेवा करने का जो अवसर मुझे प्राप्त हुआ उसके लिए मैं प्रधानमंत्री जी का आभार प्रकट करता हूं.”

Leave A Reply

Your email address will not be published.