कुरुक्षेत्र सब्जी मंडी में बदमाशों का आतंक, दुकान लगा रहे आढ़ती से लूटपाट, सीसीटीवी में कैद वारदात

कुरुक्षेत्र की सब्जी मंडी में तीन बदमाशों ने आढ़ती पर हमला कर कैश लूटा। सुबह 3:30 बजे की घटना, 'हफ्ता वसूली' का गंभीर आरोप। सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात।

कुरुक्षेत्र : आज सुबह सब्जी मंडी कुरुक्षेत्र में तीन बदमाशों के द्वारा आढ़ती पर हमला कर कैश छीनने का मामला सामने आया है। घटना सुबह करीब 3: 30 बजे की है। जब आढ़ती मंडी में अपनी दुकान लगाने की तैयारी कर रहा था तभी एक गाड़ी में 3 बदमाश आते है और आढ़ती पर हमला कर कैश छीन ले जाते है , घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो जाती है।

आढ़ती के भाई का कहना है कि गाड़ी में आए तीन बदमाशों ने नाम पूछते ही मारपीट शुरू कर दी, जिससे उनके भाई को काफी चोंटे आई। वही जो लोग बीच बिचाव करना चाह रहे थे उनको बदमाशों ने धमकी देते हुए जान से मारने की बात कही। उनका कहना है कि बदमाश हफ्ता वसूली की बात कह रहे थे। बदमाश कह रहे थे कि जिसे भी यहां काम करना है उसे हफ्ता तो देना ही पड़ेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.